छत्तीसगढ़

खाना बनाते समय आग में घिरी महिला, जलकर मौत

Nilmani Pal
31 Dec 2025 9:09 AM IST
खाना बनाते समय आग में घिरी महिला, जलकर मौत
x
छग

रायगढ़। धरमजयगढ़ के वार्ड नंबर 12, नीचेपारा में खाना बनाते समय महिला की साड़ी में आग लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गई। परिजनों ने आग बुझाकर उसे तत्काल सिविल हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां से गंभीर स्थिति में रायगढ़ रेफर किया गया। एक सप्ताह तक चले इलाज के बाद महिला की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार मृतका खेबा माली (47) घर में चूल्हे पर खाना बना रही थी। इसी दौरान उसकी साड़ी में अचानक आग लग गई और देखते ही देखते आग पूरे शरीर में फैल गई। परिवार के लोग कुछ समझ पाते उससे पहले महिला के कमर के नीचे दोनों पैर बुरी तरह झुलस गए थे। प्राथमिक उपचार के बाद रायगढ़ रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। कोतवाली पुलिस ने मर्ग दर्ज कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है और मामले की जांच में जुटी है।

इस खबर पर लगातार अपडेट जारी है। सही और सटीक खबरों के लिए बने रहिए JANTASERISHTA . COM पर।

Next Story
null