छत्तीसगढ़

ईंट बनाते मशीन की चपेट में आई महिला, मौत

Nilmani Pal
19 May 2026 11:45 AM IST
ईंट बनाते मशीन की चपेट में आई महिला, मौत
x
छग

कोरबा. एक महिला अपने परिवार चलाने के लिए फैक्ट्री पहुंचती है, लेकिन पहले वहां दिन मशीन की चपेट में आकर उसकी मौत हो जाती है. इस हादसे ने नाबालिग के सिर से मां का साया उठा दिया. मृतिका के परिजनों में मातम पसर गया है. यह पूरी घटना कोरबा के सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है.

जानकारी के मुताबिक, घटना सोमवार के दोपहर 3 बजे के आसपास हुई. प्रेम एंटरप्राइजेज राखड़ ईंट फैक्ट्री में महिला मजदूर मशीन की सफाई कर रही थी. घटना के वक्त फैक्ट्री में चार से पांच मजदूर काम कर रहे थे. मृतका भी लंबे समय बाद उसी दिन काम पर लौटी थी. चालू हालत में मशीन साफ करने के दौरान अचानक लीवर नीचे गिर गया और महिला उसकी चपेट में आ गई. मशीन में दबने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई. मृतिका की पहचान 26 साल की बिछनी बाई के रूप में हुई है.

मृतका का एक नाबालिग बेटा है. हादसे के बाद ग्रामीणों ने शव उठाने से मना कर दिया। उन्होंने मृतिका के परिवार को उचित मुआवजे की मांग की.

Next Story