छत्तीसगढ़

Gold चेन चुराने वाली महिला गिरफ्तार

Nilmani Pal
8 July 2024 12:23 PM GMT
Gold चेन चुराने वाली महिला गिरफ्तार
x

कोरबा korba news। जिले में रथयात्रा के दौरान मेला देखने गई महिला के गले से भीड़ का फायदा उठाकर चेन छीनकर भाग रही महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि पकड़ी गई महिला बराती गिरी बलरामपुर जिले के कुसमी गांव की रहने वाली है और वर्तमान में बांगो में रहती है। chhattisgarh

chhattisgarh news जानकारी के मुताबिक, मामला Manikpur Chowki मानिकपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत दादर खुर्द का है। रविवार 7 जुलाई की शाम​​​​​​​ को भगवान जगन्नाथ का रथ यात्रा निकाला गया, जहां मेले का आयोजन भी किया गया है। इस रथयात्रा और मेले में शामिल होने आसपास के कई गांव के लोग पहुंचते हैं। रथयात्रा में शामिल होने प्रार्थी सुनीता यादव और उसकी मां राम बाई यादव भी आई हुई थी।

इस दौरान राम बाई के गले से एक महिला सोने की चेन छीनकर भाग रही थी। राम बाई के शोर मचाने पर देखते ही देखते लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। सूचना पर मानिकपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी लेते हुए आरोपी महिला को पकड़कर थाने लाई।

Next Story