भारत

Fire: आठ महीने पहले सील फैक्ट्री में लगी आग

jantaserishta.com
8 July 2024 5:42 PM IST
Fire: आठ महीने पहले सील फैक्ट्री में लगी आग
x
नोएडा: नोएडा के सेक्टर-2 में एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। पास में ही मौजूद फायर ब्रिगेड के दफ्तर से चार गाड़ियां मौके पर तुरंत रवाना की गईं। फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने आधे घंटे में ही आग पर काबू पा लिया।
बताया जा रहा है कि फैक्ट्री को आठ महीना पहले नोएडा अथॉरिटी ने सील कर दिया था। इसमें बिजली की सप्लाई भी नहीं थी। उसके बावजूद आग लगने के क्या कारण हैं, इसका पता लगाने के लिए जांच की जाएगी। फिलहाल, इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है।
फायर विभाग के सीएफओ प्रदीप चौबे के मुताबिक सोमवार दोपहर में फायर ब्रिगेड कंट्रोल रूम को नोएडा के सेक्टर-2 में एक बंद पड़ी फैक्ट्री में आग लगने की सूचना मिली थी। इसके तुरंत बाद फायर ब्रिगेड दफ्तर से चार गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। आग सेक्टर-2 के बी-65 की एक फैक्ट्री में लगी थी। फैक्ट्री को आठ महीने पहले नोएडा अथॉरिटी ने सील कर दिया था और इसमें इलेक्ट्रिक सप्लाई भी नहीं थी।
उन्होंने बताया कि फैक्ट्री बंद थी। यहां पर कोई भी जनहानि नहीं हुई है और ना ही किसी के फंसने की कोई सूचना मिली थी। अक्सर आग लगने की ऐसी घटनाएं शॉर्ट सर्किट की वजह से होती हैं। लेकिन, इस फैक्ट्री में जब बिजली की सप्लाई नहीं थी तो ऐसे में आग लगने की घटना कुछ संदिग्ध प्रतीत होती है। इसकी जांच की जाएगी। पुलिस को मामले की सूचना दी गई है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story