छत्तीसगढ़
हर घर नल से जल पहुंचने पर ग्राम गणेशपुर में खुशहाली की बहने लगी धारा
Shantanu Roy
20 May 2026 6:31 PM IST

x
छग
Mahasamund. महासमुंद। जिले के विकासखंड बसना अंतर्गत ग्राम पंचायत गणेशपुर आज केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी जल जीवन मिशन और छत्तीसगढ़ शासन के प्रभावी क्रियान्वयन से जल संकट से मुक्त हो गया है। कभी पेयजल संकट से जूझने वाला यह गांव अब हर घर, जल की उपलब्धता होने से आत्मविश्वास और खुशहाली के साथ जीवन यापन कर रहा है। ग्रामीणजन बताते है कि एक समय ऐसा था जब पूरे गांव के लिए केवल 08 हैंडपंप ही पानी का सहारा थे। गर्मी के दिनों में जलस्तर घटने के कारण ग्रामीणों को दूर-दूर तक पानी के लिए भटकना पड़ता था। महिलाओं और बच्चों का बड़ा समय केवल पानी लाने में ही बीत जाता था। ग्रामीणों की इस गंभीर समस्या को देखते हुए केंद्र सरकार की जल जीवन मिशन योजना तथा राज्य शासन के सतत प्रयासों से गांव में स्थायी समाधान तैयार किया गया। योजना के तहत लगभग 127.47 लाख रुपए की लागत से गांव में 40 किलोलीटर क्षमता की विशाल पानी टंकी का निर्माण कराया गया तथा 1750 मीटर लंबी पाइपलाइन बिछाकर गांव के हर मोहल्ले तक जल आपूर्ति सुनिश्चित की गई। योजना के अंतर्गत 130 घरों में नल कनेक्शन दिए गए।
जिससे अब प्रत्येक परिवार को घर बैठे स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल उपलब्ध हो रहा है। इसी उपलब्धि के चलते ग्राम गणेशपुर को हर घर जल प्रमाणित गांव घोषित किया गया। इस कार्य में ग्राम पंचायत की सरपंच श्रीमती मदना बाई पटेल की भूमिका सराहनीय रही। उन्होंने ग्रामीणों को योजना से जोड़ते हुए जनसहभागिता को बढ़ावा दिया और जल संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने में विशेष योगदान दिया। गांव में लोगों को पानी के सतत उपयोग, जल संवर्धन और जलकर के महत्व के बारे में भी समझाया गया, ताकि योजना का संचालन और संधारण लंबे समय तक सुचारु रूप से चलता रहे। विशेष पहल के तहत गांव की जल बहनों को फील्ड टेस्ट किट के माध्यम से जल गुणवत्ता परीक्षण का प्रशिक्षण दिया गया। अब वे समय-समय पर पानी की गुणवत्ता की जांच कर गांववासियों को सुरक्षित पेयजल सुनिश्चित कर रही हैं। इससे ग्रामीणों में स्वास्थ्य और स्वच्छता के प्रति भी जागरूकता बढ़ी है। योजना से लाभान्वित हितग्राही श्रीमती बेदमति बताती हैं कि पहले उन्हें दूर से पानी लाना पड़ता था, जिससे काफी समय और मेहनत लगती थी। अब घर में नल से पानी मिलने से उनकी परेशानी खत्म हो गई है और जीवन स्तर में बड़ा सुधार आया है।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ क्राइमछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsChhattisgarh Ki KhabarChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh CrimeChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi KhabarChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





