छत्तीसगढ़

इंस्टाग्राम यूजर से बात करती थी पत्नी, पति के विरोध के बाद सुसाइड की कोशिश

Nilmani Pal
19 Jan 2026 3:36 PM IST
इंस्टाग्राम यूजर से बात करती थी पत्नी, पति के विरोध के बाद सुसाइड की कोशिश
x
छग

रायगढ़। महिला ने पति से इंस्टाग्राम पर दोस्ती को लेकर हुए विवाद के बाद जहर खा लिया। जिसे गंभीर हालत में कोरबा जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एडमिट किया गया है। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं, कोरबा के सिविल लाइन में रहने वाली दो साल की बच्ची ने खेल-खेल में कीटनाशक पी ली। उसे भी जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती किया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक, अब बच्ची की हालत स्थिर है।

पहला मामला जिला अस्पताल पुलिस चौकी का है। दरअसल, चमेली विश्वास और सुमित विश्वास रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ के रहने वाले हैं। दोनों ने 5 साल पहले लव मैरिज की थी। उनके दो बच्चे हैं। चमेली का इंस्टाग्राम पर एक युवक से जान-पहचान हुई। दोनों बातचीत करने लगे।

जब पति को इस बारे में जानकारी मिली तो दपंती में विवाद शुरू हो गया। इसके बाद पत्नी अपने मायके चली गई। लेकिन सामाजिक बातचीत के बाद पत्नी वापस आ गई और दपंती साथ रहने लगे। सके बावजूद चमेली ने युवक से बात करना जारी रखा। इस बीच पति ने चमेली का मोबाइल हैक कर लिया, ताकि वह उनकी बातचीत जान सके। इसके बाद फिर से विवाद हुआ, जिसके बाद चमेली ने जान देने की नीयत से जहर का सेवन कर लिया। परिजनों ने उसे धरमजयगढ़ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

लेकिन डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक इलाज के बाद उसे कोरबा जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। जहां महिला का इलाज जारी है। फिलहाल, जिला अस्पताल पुलिस चौकी मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

Next Story
null