छत्तीसगढ़

पत्नी की बेरहमी हत्या, घर से भागे बच्चे, परिवार का मुखिया बना हिंसक

Nil dhankar
25 July 2026 3:16 PM IST
पत्नी की बेरहमी हत्या, घर से भागे बच्चे, परिवार का मुखिया बना हिंसक
x
छग

सूरजपुर। जिले में नशे में पति ने पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के सतपता (सतकरा) गांव का है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कुल्हाड़ी, लोहे के पाइप और फावड़े से कई घातक वार किए गए हैं। तीन बच्चों ने घर से भागकर अपनी जान बचाई। घटना के बाद ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले किया।

बताया जा रहा कि पारिवारिक विवाद के बाद पति ने वारदात को अंजाम दिया। महिला के शरीर पर कई गंभीर चोटों के निशान मिले हैं। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर घटना की जांच शुरू दी है। हत्या की वजह की पड़ताल जारी है। इस खबर पर लगातार अपडेट जारी है। सही और सटीक खबरों के लिए बने रहिए jantaserishta.com पर।


Next Story