छत्तीसगढ़

चरित्र पर शक को लेकर पत्नी ने की पति पर चाकू से जानलेवा हमला, FIR दर्ज

Shantanu Roy
13 July 2025 8:27 PM IST
चरित्र पर शक को लेकर पत्नी ने की पति पर चाकू से जानलेवा हमला, FIR दर्ज
x
छग
Raipur. रायपुर। राजधानी रायपुर से घरेलू हिंसा का एक गंभीर मामला सामने आया है। ताजनगर निवासी समीम, जो कि पंडरी थाना सिविल लाइंस क्षेत्र में किराये के मकान में रहता है और पेशे से टाइल्स मिस्त्री है, ने अपनी पत्नी पर चाकू से हमला करने का आरोप लगाया है। पीड़ित समीम ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी काजल यादव से उसका प्रेम विवाह तीन साल पहले हुआ था। दोनों के एक डेढ़ साल का बेटा मोहम्मद इस्माईल भी है। समीम का आरोप है कि उसकी पत्नी अक्सर पैसों और चरित्र को लेकर शक करती थी, जिसको लेकर अक्सर विवाद होता था।


गाली-गलौज के बाद चाकू से हमला
दिनांक 11 जुलाई 2025 की रात लगभग 10:30 बजे, काजल यादव ने एक बार फिर किसी अन्य महिला से संबंध होने का आरोप लगाकर गाली-गलौज शुरू कर दी। बात बढ़ते-बढ़ते इतनी हिंसक हो गई कि आरोपी पत्नी ने पहले हाथ-मुक्कों से मारपीट की, फिर सब्जी काटने वाले छोटे चाकू से पति की पीठ और गले पर हमला कर दिया। घायल समीम ने किसी तरह अपनी जान बचाकर अपनी मां गुलशन बानो और भाई मोहम्मद आरिफ के पास पहुंचकर घटना की जानकारी दी। उसने बताया कि पत्नी की गालियां सुनकर वह मानसिक रूप से भी आहत हुआ है। घटना के तुरंत बाद समीम इलाज के लिए मेकाहारा अस्पताल गया, जहां उसकी पीठ और गले के जख्मों का इलाज चल रहा है। मामले की जानकारी पाकर पंडरी थाना पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है और घटना की जांच शुरू कर दी है।
Tagsरायपुर घरेलू हिंसापत्नी ने किया चाकू से हमलाताजनगर मारपीट मामलापंडरी थाना खबरकाजल यादव हमला केसमोहम्मद समीम घायलचरित्र पर शक की मारपीटरायपुर पति पर हमलामेकाहारा इलाजसिविल लाइंस थाना केसRaipur domestic violencewife attacked with knifeTajnagar assault casePandri police station newsKajal Yadav attack caseMohammad Samim injuredassault due to suspicion on characterRaipur husband attackedMekahara treatmentCivil Lines police station caseछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरChhattisgarh news in hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayChhattisgarh HindiNews Hindi news ChhattisgarhChhattisgarh Hindi newsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story