भारत
पत्नी से मिला तलाक, शख्स ने दूध से नहाकर मनाई खुशी, देखें VIDEO...
Shantanu Roy
13 July 2025 6:26 PM IST

x
पति बोला - "अब मैं आजाद हूं!
Plumbing. नलबाड़ी। असम के नलबाड़ी जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक व्यक्ति ने पत्नी से तलाक मिलने की खुशी में 40 लीटर दूध से स्नान कर लिया। इस अनोखे जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह शख्स "अब मैं आजाद हूं" कहते हुए नाचता हुआ दिखाई दे रहा है। यह घटना नलबाड़ी जिले के मनीक अली नामक व्यक्ति की है, जिसकी शादी को कई साल हो चुके थे और एक बेटी भी है। लेकिन उसकी पत्नी का एक अन्य व्यक्ति के साथ अवैध संबंध था। वह कई बार प्रेमी के साथ भाग गई, लेकिन हर बार मनीक अली ने बेटी और समाज की इज्जत को ध्यान में रखते हुए उसे वापस घर लाया। हालांकि, पत्नी द्वारा बार-बार की मानसिक प्रताड़ना और प्रेमी के साथ भाग जाने की घटनाओं से तंग आकर मनीक ने कोर्ट में तलाक की अर्जी दे दी।
Assam Man Milk Bath After Divorce With His Wife | భార్యతో విడాకులు.. 40 లీటర్ల పాలతో భర్త స్నానం#assamman #milkbath #husbandandwife #divorce #viralvídeo #latestnews #andhraprabha #andhraprabhanews pic.twitter.com/Mkly7QO7iY
— Andhra Prabha News (@andhraprabha_) July 13, 2025
लंबे समय तक चली कचहरी और कानूनी प्रक्रिया के बाद आखिरकार उन्हें राहत मिली। हाल ही में उनके वकील का फोन आया और जानकारी दी कि कोर्ट ने तलाक मंजूर कर लिया है और अब वह पूरी तरह आजाद हैं। यह खबर सुनते ही मनीक अली की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उन्होंने तुरंत 40 लीटर दूध मंगवाया और उसी से स्नान कर अपनी आज़ादी का जश्न मनाया। वीडियो में वह नाचते हुए कह रहे हैं—"मैं आजाद हूं, अब कोई बंधन नहीं!" इस वीडियो के सोशल मीडिया पर आते ही लोगों की प्रतिक्रियाएं भी आने लगीं। किसी ने इसे मर्द की बेबसी से मिली आज़ादी बताया तो किसी ने इसे समाज की हकीकत का आईना कहा।
क्या बोले मनीक अली?
मीडिया से बातचीत में मनीक अली ने कहा- "मैं कई सालों से पत्नी की मानसिक प्रताड़ना सह रहा था। समाज, बेटी और माता-पिता की इज्जत के लिए कभी कुछ नहीं कहा, लेकिन अब सहन नहीं हो रहा था। जब वकील ने कहा कि अब तुम आज़ाद हो, तो मेरी आंखों में आंसू आ गए। यह आंसू दुख के नहीं, राहत और खुशी के थे।" इस घटना को लेकर सोशल मीडिया दो हिस्सों में बंटा नजर आ रहा है। कुछ लोग मनीक अली का समर्थन कर रहे हैं, तो कुछ इसे "अत्यधिक भावुक प्रतिक्रिया" बता रहे हैं। हालांकि, अधिकतर लोगों ने इसे एक मूक संघर्ष की जीत कहा है।
Tagsअसम तलाक मामलामनीक अली दूध स्नानपत्नी का अत्याचारतलाक की खुशीमानसिक प्रताड़नाअसम वायरल वीडियोनलबाड़ी तलाक केससोशल मीडिया रिएक्शनपति पत्नी विवादAssam divorce caseManik Ali milk bathwife torturehappiness of divorcemental tortureAssam viral videoNalbari divorce casesocial media reactionhusband wife dispute
Next Story





