छत्तीसगढ़

पति जिस दुर्घटना का शिकार हुआ था, उसी तरह विधवा महिला भी आई चपेट में, मौत

Nil dhankar
23 July 2026 1:05 PM IST
पति जिस दुर्घटना का शिकार हुआ था, उसी तरह विधवा महिला भी आई चपेट में, मौत
x
बड़ा हादसा

यूपी। हरदोई में दिल को दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां दो बसों के बीच पिसकर महिला की मौत हो गई। परिवार के लिए सबसे दुखद पहलू यह है कि दस साल पहले इसी तरह से महिला के पति की भी जान चली गई थी। तब ट्रक और डीसीएम के बीच फंसने से पति की मौत हुई थी। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस ने दोनों बसों की पहचान कर ली है। गलती भी बस ड्राइवर की मानी गई है। पुलिस दोनों ड्राइवरों के खिलाफ ऐक्शन की तैयारी कर रही है।

कोतवाली देहात क्षेत्र के खेतुई गांव में रहने वाली नेहा सिंह पति की मौत के बाद अपने परिवार का भरण पोषण करने के लिए एक निजी दवा कंपनी में काम करती थीं। बुधवार दोपहर घरेलू काम निपटाने के बाद वह ड्यूटी के लिए रवाना हुईं। बांगरमऊ तक पहुंचने के लिए रोडवेज बस अड्डे पर बस का इंतजार कर रही थीं। जिस रोडवेज बस से उन्हें जाना था, वही बसें उनके लिए काल बन गईं।

बताया जाता है कि नेहा बस पकड़ने के लिए ही रोडवेज पहुंची थीं। वह एक बस के पास खड़ी थीं। तभी दूसरी बस कट मारकर वहां से निकलने लगी। लापरवाह ड्राइवर ने नीचे खड़ी नेहा को नहीं देखा। वह केवल बगल में खड़ी बस से अपनी बस की दूरी देखता रहा। इससे पहले कि नेहा आगे की ओर भागकर निकल पातीं, दोनों बसों के बीच ही दब गईं। उनकी चीख भी ड्राइवर ने नहीं सुनी। आसपास के लोग भी चिल्लाते रहे। इससे पहले ही दोनों बसों के बीच पिसने के कारण नेहा की मौके हो गई।

भीड़-भाड़ वाले इलाके में इस तरह हुए दर्दनाक हादसे से अफरातफरी मच गई। दोनों बसों के ड्राइवर बस को वहीं पर छोड़कर फरार हो गया। लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कोतवाली प्रभारी संजय त्यागी ने बताया कि मामले को गंभीरता से लिया गया है। बसों की पहचान कर ली गई है। अब तक की छानबीन मे दोनों बसों की गलती सामने आई है। परिजनों की तरफ से तहरीर मिलने का इंतजार हो रहा है।


Next Story