
रायपुर के स्टेडियम या दुनिया के कोई भी कोने में हो रहे मैच पर सटोरियों का कब्जा
150 से अधिक बॉक्स और स्टेडियम के हर कोने में सटोरियों के एजेंट लाइव लाइन के लिए हैं उपलब्ध
112 से ज्यादा कार्यशील है क्रिकेट सट्टा एप, उपर से सेटिंग होने के बाद बड़े होटल और कार्पोरेट बाक्स बुक
क्रिकेट के साथ क्रिकेट सट्टा सिस्टम सक्रिय, कोई रोकेगा नहीं और न ही कोई टोकेगा, 3 हजार से ज्यादा मोबाइल के साथ लाइव लाइन देने वाले स्टेडियम में होंगे मौजूद
अनिल आलू जैसे 100 से ज्यादा खाईवाल अंडरग्राउड होने के बावजूद क्रिकेट सट्टा सुचारू रूप से जोर शोर से शुरू और डान रवि साहू की गिर तारी के बाद भी सट्टा और नशे के सामान की बिक्री नहीं रुका
महादेव बुक में ऑनलाइन सटोरियों के पाकिस्तानियों सहित विदेशी सट्टेबाजों से कनेक्शन
क्रिकेट सट्टा: राजधानी में सट्टा किंग के पकडऩे के बाद भी सट्टा रुकने का नाम नहीं ले रहा है. ..
रायपुर (जसेरि)। क्रिकेट मैच शुरू होने के पहले ही सट्टेबाज सक्रिय हो गए हैं। बताया जाता है कि अधिकतर बड़े सटोरियों के बुकी आगामी दिनों में रायपुर में होने वाले क्रिकेट मैच के लिए बॉक्स भी बुक कर लिए हैं। जो नेताओं के मिलीभगत के बिना संभव नहीं है। बताया जाता है कि वहां बैठकर वे एकएक बाल पर रेट तय करेंगे और वहीं से वे ऑनलाइन क्रिकेट बुक करेंगे। क्या पुलिस इन बुकियों को पकड़ सकती है। देखा गया है कि ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा के लिए बॉक्स में बैठकर इत्मीनान से वे सूचना दे सकते हैं। गौरतलब है कि इन सटोरियों के बुकियों ने रायपुर के सभी मंहगे होटलों को बुक कर लिया है। क्रिकेट मैच के समय सभी बड़े होटलों में नो रूम का संदेश भी मिलने लगा है। इससे जाहिर होता है कि इंडिया के सभी सटोरियों की नजर रायपुर में होने वाले क्रिकेट मैच पर है। सटोरियों से यह भी जानकारी मिली है कि कुछ टेक्निकल प्वाइंट के कारण जो स्टेडियम में खेल होता है और लोग जो बाहर टीवी पर देखते हैं उसमें लगभग 40 से 50 सेकेंड का फर्क होता है, सटोरिए इसी समय पर खेल करते हैं जिसकी टेक्निकल जानकारी टीवी देख रहे लोगों को नहीं होती। राजधानी में होने वाले क्रिकेट मैच में पूरे देश ही नहीं विदेश में बैठे सटोरियों की भी नजर है और वे इस मौके को किसी भी सूरत में छोडऩा नहीं चाहते हैं। रायपुर में भी चौकों छक्कों पर बोली लगाने का खेल बड़े पैमाने पर चल रहा है। पिछले दिनों कई सटोरियों को पुलिस पकड़ी भी है। ये चेन्नई और लखनऊ की टीमों के मैच पर सट्टा लगवाने की तैयारी कर रहे थे। जनता से रिश्ता लगातार शहर में सट्टे को ले कर पुलिस को आगाह करते रहा है। पकड़े गए कई सटोरिए अनिल आलू से जुडे हुए हैं। सटोरियों की गिर तारी से जनता से रिश्ता की खबर की पुष्टि हुई है रायपुर की क्राइम एंड साइबर यूनिट को एक खुफिया इनपुट मिलने पर तत्काल कार्रवाई करती है। सटोरियों के पास इतने साधन होते हैं जिसे देखकर लगता है कि मानो सट्टेबाजी नहीं कोई प्रोफेशनल कंपनी चल रही हो। यही हाल नेहरूनगर के चार नल चौक के पास का भी है जहाँ भीड़ देखकर ऐसा लगता है की कोई कार्यक्रम चल रहा है। सट्टा किंग के पकडे जाने के बाद उनके गुर्गे ये सब संचालित करते हैं। जिस तरह से कालीबाड़ी का डान रवि साहू के गिर तार होने के बाद भी वहां सट्टा, गांजा, अफीम और नशे का सामान बिक्री होना रुका नहीं है उसी तरह गली नंबर 5 कटोरा तालाब के अनिल आलू के क्षेत्र में भी हो रहा है।
ऑनलाइन सट्टा एप महादेव बुक में देशभर के लाखों यूजर्स
भिलाई में ऑनलाइन सट्टा कारोबार के भंडाफोड़ के बाद और कई बड़े खुलासे हुए थे। इसमें पता चला था कि महादेव बुक में भिलाई के ऑनलाइन सट्टा किंग सौरभ और रवि के पाकिस्तानियों से कनेक्शन था। दोनों ने दुबई पहुंचने के बाद दो पाकिस्तानियों से संपर्क किया। दोनों को बिजनेस पार्टनर बनाकर ऑनलाइन सट्टे के कारोबार में करोड़ों रुपए निवेश कराया। सट्टे के गेम प्लान में पहले ही सौरभ और रवि ने पहले ही दुबई के एक शेख को जोड़ रखा था। फिर हैदराबाद के रेड्डी अन्ना एप के संचालक से मिलकर पूरे अवैध कारोबार की ट्रेनिंग ली। इस तरह ये सट्टा किंग बने। उन्होंने निवेशकों के साथ रायपुर और भिलाई के कई सराफा कारोबारियों को भी जोड़ा जिन्हे कमीशन मिल रहा था। पाकिस्तानियों के जरिए दोनों सट्टा किंग ने विदेशों में अपनी पैठ बना ली थी। पुलिस के मुताबिक सट्टे का पैसा गोल्ड में तब्दील होकर कोलकाता के रास्ते इंडिया तक पहुंचाया जा रहा था।
किराए के लेट में सट्टा क्लब
जनता से रिश्ता लगातार शहर में सट्टे को लेकर पुलिस को आगाह करते रहा है। अभी देखने में आ रहा है कि सट्टा किंग भूमिगत होकर अपने गुर्गों के माध्यम से क्रिकेट सट्टा खिला रहे हैं। शुक्रवारी बाजार, गोगांव, गुढिय़ारी, समता कालोनी, कटोरातालाब, शंकरनगर, रामसागरपारा , नेहरूनगर, पुरानीबस्ती, संतोषीनगर, संजयनगर, सहित राजधानी के कई पॉश कालोनी में क्रिकेट सट्टा संचालित हो रहा है। सटोरिये किराए के लैट से महादेव एप के जरीए सट्टे का कारोबार चला रहे हैं जिनका सीधा संपर्क इंटरनेशनल खाईवालों से है। खाईवाल व सट्टेबाजों के तार मुंबई दिल्ली समेत देश के बड़े शहरों के अलावा दुबई से भी जुड़े हैं।
किसी भी अप्रिय स्थिति निर्मित होने पर खुद खाईवाल अपने गुर्गों के जरिए धमकी भी देने से बाज नहीं आते। राजधानी पुलिस द्वारा किराये के सभी लैटों की बारीकी से निरिक्षण करने पर कई सटोरिये गिर त में आएंगे। सटोरियों द्वारा किराये के लेट में हाई स्पीड इंटरनेट कनेक्शन लेने के अलावा इससे स बंधित तमाम संसाधन भी जुुटा कर रखते हैं। रखा था। इसी तरह सटोरिये निजी लैटों को कराये पर तो लेते ही हैं होटल से भी संचालित करते हैं। राजधानी के आसपास भाटापारा, धमतरी, कांकेर, जगदलपुर, बिलासपुर , चकरभाटा , दुर्ग, भिलाई, राजनांदगाव सहित छोटे बड़े शहरों और कस्बो में ये सब धड़ल्ले से होता आ रहा है। सट्टे ने तो अब गॉव को भी नहीं छोड़ा है। गांव गांव में खाईवाल के गुर्गे घूम घूम कर सट्टा संचालित कर रहे हैं। इन सबका आपस में लिंक होता है जिसमे रायपुर, जगदलपुर , दुर्ग, भिलाई , गोदिंया, भाटापारा और बिलासपुर के बड़े खाईवाल से भी लिंक रहता है, जिन्हें आइडी उपलब्ध कराकर क्रिकेट सट्टा खिलाया जाता है।





