छत्तीसगढ़

ओवरटेक के चक्कर में कार ड्राइवर ने खोया नियंत्रण, जा गिरी पुल से

Nilmani Pal
18 Jan 2026 11:01 AM IST
ओवरटेक के चक्कर में कार ड्राइवर ने खोया नियंत्रण, जा गिरी पुल से
x
छग

रायगढ़। एनएच 49 पर तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे पुल में जा गिरी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन कार में सवार तीन लोगों की जान बाल-बाल बच गई. हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों ने खरसिया पुलिस को सूचना दी.

घटना रात करीब 11 बजे की है. खरसिया थाना क्षेत्र के बोतल्दा के पास एक तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर छोटे पुल से नीचे गिर गई. बताया जा रहा है कि कार में सवार तीन लोग बिलासपुर से कोतबा की ओर जा रहे थे. बोतल्दा के पास एक वाहन को ओवरटेक करने के दौरान चालक कार पर नियंत्रण खो बैठा, जिससे यह हादसा हो गया. कार नीचे गिरते ही बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन सभी तीनों सवार सुरक्षित बाहर निकल आए. शनिवार सुबह घटना स्थल पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई.

यह भी पढ़े

बिलासपुर रेल मंडल ब्रिज मरम्मत के चलते रेलवे में 2 दिन ट्रैफिक ब्लॉक लिया जाएगा. इस काम के चलते छत्तीसगढ़ की 6 पैसेंजर ट्रेनों को कैंसिल किया गया है. 18 जनवरी को बिलासपुर-रायगढ़-बिलासपुर और बिलासपुर-कोरबा-बिलासपुर मेमू लोकल ट्रेन दो दिन नहीं चलेंगी. इसके चलते रोजाना ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों को मुसीबतों का सामना करना पड़ेगा. बिलासपुर रेल मंडल के कोटमीसोनार-जयरामनगर सेक्शन के बीच ट्रैफिक ब्लॉक लेकर मेंटेनेंस वर्क किया जाएगा. इसके चलते दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से चलने और गुजरने वाली कुछ ट्रेनें प्रभावित रहेगी.

Next Story
null