छत्तीसगढ़

हाथी ने जब आधी रात घर में किया हमला, ग्रामीणों ने भागकर बचाई जान

Nil dhankar
18 Jun 2025 9:24 AM IST
हाथी ने जब आधी रात घर में किया हमला, ग्रामीणों ने भागकर बचाई जान
x
छग

जशपुर। जिले के कांसाबेल वन परिक्षेत्र में हाथी ने जमकर उत्पात मचाया है. नकबार गांव में हाथी ने ग्रामीण के घर में जमकर तोड़फोड़ की और अनाज को चट कर गया. इस घटना से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है.जंगली हाथी के इस उत्पात से पूरे गांवों में दहशत फैल गई है.

वन विभाग ने मुनादी कराकर लोगों को जंगल की ओर न जाने की चेतावनी दी है. वहीं वन अमला हाथी के मूवमेंट पर नजर बनाए हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बीती रात हाथी ने एक घर पर हमला बोल दिया. उसने घर को बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया और भीतर रखा अनाज को खा गया. इस दौरान घर में मौजूद लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई.


Next Story
null