छत्तीसगढ़
रायपुर में मौसम ने ली करवट, गरज-चमक के साथ बारिश के आसार तेज
Shantanu Roy
13 April 2025 6:32 PM IST

x
देखें VIDEO...
Raipur. रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग के कई हिस्सों में मौसम ने करवट ली है। कोंडागांव में तेज आंधी-तूफान के साथ ओले गिरने से जनजीवन प्रभावित हुआ है। कई घरों के छप्पर उड़ गए और सड़कों पर जलभराव की स्थिति बन गई। वहीं, रायपुर में शाम होते ही मौसम ने करवट ली है और गरज-चमक के साथ बारिश के आसार जताए जा रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में 14 अप्रैल से गरज-चमक के साथ तेज बारिश की गतिविधियां और बढ़ सकती हैं। सरगुजा संभाग में भी आज गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना बनी हुई है।
शनिवार को प्रदेश में सबसे अधिक गर्मी का एहसास राजनांदगांव में हुआ, जहां तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रायपुर और बिलासपुर में दिन का तापमान 40 डिग्री से ऊपर रिकॉर्ड किया गया, जबकि अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 18 डिग्री रहा, जो प्रदेश में सबसे ठंडा रहा। रायपुर में आज धूप-छांव वाला मौसम रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है। शनिवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 40.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से अधिक रहा।
बिलासपुर में भी तेज धूप के कारण गर्मी का असर बना रहा। यहां अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में तापमान में किसी खास बदलाव की संभावना नहीं है। वहीं, वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के चलते सरगुजा संभाग के कुछ हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी हुई। अंबिकापुर में अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री दर्ज किया गया। जशपुर के मनोरा इलाके में 10 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।
Tagsछत्तीसगढ़ मौसम अपडेटबस्तर में बारिशकोंडागांव ओलावृष्टिरायपुर तापमानसरगुजा बारिशराजनांदगांव गर्मीवेस्टर्न डिस्टर्बेंस छत्तीसगढCulture and unity of Gond society Chhattisgarh weather updaterain in BastarKondagaon hailstormRaipur temperatureSurguja rainRajnandgaon heatWestern disturbance Chhattisgarhछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटchhattisgarh news hindichhattisgarh newschhattisgarh latest newschhattisgarh news updateजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





