छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में आज मौसम साफ रहने का अनुमान

Nilmani Pal
3 Aug 2025 7:42 AM IST
छत्तीसगढ़ में आज मौसम साफ रहने का अनुमान
x

रायपुर। छत्तीसगढ़ में शुक्रवार को भारी बारिश होने के बाद से मानसून पर ब्रेक लग गया है। शनिवार को प्रदेश के कई जिलों में सूखा पड़ा रहा और लोगों को दिन भर गर्मी भीषण गर्मी की मार झेलनी पड़ी। हालांकि, मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया था। वहीं अब मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की तरफ से जारी अलर्ट के अनुसार, प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं और जमकर बारिश भी हो सकती है। वहीं कुछ स्थानों पर आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी भी दी गई है।

मौसम विभाग की तरफ से जारी किए गए अलर्ट के अनुसार, रायपुर, दुर्ग, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, कोरबा, बालोद, राजनांदगांव, महासमुंद, बिलासपुर, धमतरी, बलौदाबजार, मुंगेली, दंतेवाड़ा समेत अन्य कई जिलों में जमकर बारिश होगी। मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में अगले कुछ घंटों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है साथ ही मेघगर्जन और वज्रपात की भी आशंका है।

वहीं, मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए बताया कि, आने वाले दिनों में मध्य छत्तीसगढ़ में बारिश में कमी आ सकती है, लेकिन प्रदेश के अन्य जिलों में जोरदार बारिश होगी। मौसम विभाग ने लोगों को सलाह देते हुए कहा कि, वे खराब मौसम के दौरान सतर्क रहें और बिना आवश्यक कारण के खुले स्थानों पर न जाएं।


Next Story
null