
x
हादसे
Chhattisgarh छत्तीसगढ़। प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर कहर बरपाया है। तेज आंधी-बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की घटनाओं से कई जिलों में जनजीवन प्रभावित हुआ है। दुर्ग, महासमुंद और बिलासपुर में अलग-अलग हादसों में नुकसान और जनहानि की खबरें सामने आई हैं।
महासमुंद जिले के तुमगांव थाना क्षेत्र में खेत की रखवाली के दौरान मचान पर सो रहे पिता और पुत्र पर बिजली गिर गई। इस हादसे में बेटे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पिता गंभीर रूप से झुलस गया। वहीं कोमाखान क्षेत्र में बिजली गिरने से एक मकान में आग लग गई, जिससे घर का सामान जलकर राख हो गया। बिलासपुर जिले में भी आकाशीय बिजली की चपेट में आने से पिता और बेटी घायल हुए हैं। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
दुर्ग जिले के अंडा गांव में तेज आंधी का वीडियो सामने आया है, जिसमें लोग पेट्रोल पंप की छत के नीचे शरण लेते नजर आए। तेज हवा के कारण एक स्कूटी भी सड़क पर गिर गई। इसी दौरान एक युवक द्वारा रिकॉर्ड किए गए वीडियो में आकाशीय बिजली गिरने का दृश्य भी कैद हुआ, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। प्रदेश के कई हिस्सों में लगातार मौसम बदल रहा है, जिससे अगले कुछ दिनों तक स्थिति ऐसे ही रहने की संभावना जताई जा रही है।
Next Story





