छत्तीसगढ़
जल प्रदाय योजनाओं का हो शत प्रतिशत संचालन: कलेक्टर महोबे
Shantanu Roy
16 Oct 2025 11:04 PM IST

x
छग
Janjgir-Champa. जांजगीर-चांपा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मंशानुरूप जिले में नियमित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए गए है, और कहा है कि शहरी एवं ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में पेयजल उपलब्धता में किसी प्रकार की समस्या न हो। कलेक्टर एवं अध्यक्ष जल जीवन मिशन जन्मेजय महोबे ने आज जिले में जल जीवन मिशन के अंतर्गत संचालित जल प्रदाय योजनाओं की विस्तृत समीक्षा बैठक ली। बैठक में जिला पंचायत सीईओ गोकुल रावटे, कार्यपालन अभियंता आदित्य प्रताप सहित संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे। बैठक में कलेक्टर ने निर्देश दिए कि जल जीवन मिशन योजना के तहत जिन गांवों का कार्य पूर्ण हो गया है उनमें हर घर जल अभियान के तहत नियमित रूप से पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने जिले के हर घर जल के तहत सभी 135 प्रमाणीकृत गांवों में शत प्रतिशत जल उपलब्धता के सुचारू रूप से संचालित करने के सख्त निर्देश दिए।
कलेक्टर ने जल जीवन मिशन योजना के तहत् कार्य निर्धारित मापदंड, गुणवत्ता के साथ एवं समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने योजना के क्रियान्वयन में आने वाली बिजली की समस्या के संबंध में संबंधित को प्रगति प्रतिवेदन देने के निर्देश दिए। उन्होंने जिले में प्रगतिरत समूह जल प्रदाय योजना की समीक्षा करते हुए समय पर कार्य पूर्ण कराये जाने में आ रही समस्याओं का निराकरण शीघ्र कराये जाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने विभागीय अधिकारियों से प्रत्येक योजना की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली और निर्देशित किया कि ग्राम पंचायतों को मिशन के संचालन की जिम्मेदारी स्पष्ट रूप से दी जाए। उन्होंने कहा कि राज्योत्सव से पहले सभी जल प्रदाय योजनाओं को पूरी तरह से चालू किया जाए, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में शुद्ध और नियमित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित हो सके। इसके माध्यम से सभी पात्र घरों में जल उपलब्धता की गारंटी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन शासन की प्राथमिक योजना है, और इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने कार्यों की गुणवत्ता और समयबद्ध क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान देने को कहा, साथ ही प्रतिदिन की प्रगति की मॉनिटरिंग के निर्देश भी दिए।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





