छत्तीसगढ़

डगनिया में पानी सप्लाई बाधित, निगम पर सूचना नहीं देने का आरोप

Nil dhankar
4 Aug 2025 10:09 AM IST
डगनिया में पानी सप्लाई बाधित, निगम पर सूचना नहीं देने का आरोप
x
छग

रायपुर। डगनिया क्षेत्र में बीते तीन दिनों से पानी नहीं आ रहा है. पानी के लिए पूरी तरह से निगम पर निर्भर क्षेत्र के हालात को देखते हुए आस-पास के दो स्कूलों में छुट्टी दे दी गई है. वहीं निगम के इंजीनियर बीते तीन दिनों से समस्या को नहीं पकड़ पा रहे हैं. लोगों की परेशानी को देखते हुए बीती रात वर्तमान और पूर्व पार्षद पानी टंकी का निरीक्षण करने पहुंचे थे.

बता दें कि जोन 5 के ठाकुर प्यारेलाल वार्ड स्थित डगनिया पानी टंकी की सप्लाई इलाके में शेड के पास जल आपूर्ति के समय एयर रिलीव के दौरान पाइप ब्लास्ट होने से अश्वनीनगर, लाखेनगर, सुंदरनगर, हनुमान नगर, डगनिया, कालोनी, रोहणीपुरम, दौलत एस्टेट, शहनाई गार्डन साहूपारा, कृष्णसखा सोसाइटी, मुकुट नगर, खदान बस्ती और शिक्षक कालोनी क्षेत्र में जल आपूर्ति बाधित रही. बिना सूचना के जल आपूर्ति ठप होने से लोग परेशान हैं. वहीं वार्ड प्रतिनिधि से जब लोगों ने पानी आपूर्ति को लेकर पूछा तो जवाब मिला टंकी भर रही है. शाम तक आपूर्ति शुरू हो जाएगी.

Next Story
null