छत्तीसगढ़

चौकीदार पति ने बच्ची के साथ रेप की कोशिश की, पत्नी ने कर दी हत्या

Nil dhankar
7 Aug 2026 3:07 PM IST
चौकीदार पति ने बच्ची के साथ रेप की कोशिश की, पत्नी ने कर दी हत्या
x

रायपुर। अभनपुर क्षेत्र में पति की हत्या करने वाली पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पत्नी ने साड़ी से गला घोंटकर पति को मौत के घाट उतार दिया था, फिर पुलिस को चकमा देने के लिए उसके शव को घर के बाहर तलाब किनारे रख दिया था। मृतक परमेश्वर सिदार तलाब में चौकीदारी करता था। जानकारी के मुताबिक, 4 अगस्त की सुबह 6 बजे ग्राम टोकरो तालाब के मालिक शैलेन्द्र देवांगन द्वारा सूचना दी गई कि ग्राम टोकरो छांटा तालाब के पास रहने वाले चौकीदार परमेश्वर सिदार का शव तालाब किनारे पडा था। इस सूचना पर अभनपुर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को देखने पर गले, कान के नीचे चोंट के निशान दिखाई दिए।

पुलिस ने मामले को ह्त्या से जोड़कर धारा 103 (1) बी.एन.एस. पंजीबद्ध कर जाँच में लिया। साथ ही घटनास्थल का निरीक्षण कर संदेह के आधार पर मृतक की पत्नी तिजियाबाई सिदार को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया। कड़ाई से पूछताछ में महिला ने बताया कि उसका पति तलाब मे चौकीदारी करता था। शराबी प्रवृत्ति का था और उसके चरित्र पर शंका करता था। आये दिन इसी बात को लेकर मारपीट करता था।

3 अगस्त की रात में लघुशंका के लिए मैदान गयी थी जहाँ से वापस आयी तो देखी कि उसका पति परमेश्वर सिदार अपनी ही बच्ची के साथ गलत कार्य करने की कोशिश कर रहा था। गुस्से में आकर महिला ने पहनी हुई साडी के पल्लू से गला दबा दिया और पति को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस से बचने के लिए पति के शव को बाहर रखकर अंदर घुस गई और दरवाजे की सिटकिनी डीला होने से अंदर हाथ डालकर दरवाजे को बाहर से बंद कर दिया था।इसके बाद सुबह होने का इंतज़ार करने लगी। सुबह तालाब में लोगो की आवाजाही की संभावना पर अंदर से दरवाजा खटखटाने व आवाज देने लगी। गाँव के ही मनीराम साहू ने सुनकर गेट खोला।

आरोपिया घटना से अनजान बनते हुए रोने लगी। घटना की सूचना गांव के सरपंच व कोटवार को दी गई। गांव के लोग वहाँ उपस्थित हुए और इसकी सूचना पुलिस को दी गई। आरोपी महिला को गिरफ्तार कर ज्युडिसियल रिमांड पर भेजा गया।

Next Story