
x
छग
Raipur. रायपुर। राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र स्थित संतोषी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। इलाके में स्थित चिकन सेंटर के संचालक इश्तियाक खान पर नशा करने से मना करने पर आरोपी मुनाफ मेमन उर्फ 'टाइगर' और उसके साथियों ने जानलेवा हमला कर दिया। घटना के समय पीड़ित अपनी दुकान बंद कर घर लौट रहा था, तभी रास्ता रोककर आरोपियों ने उस पर चाकू और लाठियों से हमला किया। हमले में इश्तियाक खान को सर, पेट और जांघ में गंभीर चोटें आई हैं। घायल अवस्था में उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार, इश्तियाक खान ने कई बार अपने घर के पास नशा करने वाले युवकों को समझाने की कोशिश की थी। इसी बात को लेकर आरोपी मुनाफ मेमन उर्फ टाइगर नाराज था। शुक्रवार की रात जैसे ही इश्तियाक दुकान बंद कर अपने घर की ओर जा रहा था, तभी मुनाफ अपने 4-5 साथियों के साथ रास्ते में घात लगाकर खड़ा था। जैसे ही इश्तियाक वहां पहुंचा, आरोपियों ने मिलकर उस पर हमला कर दिया। हमला इतना तेज था कि आसपास के लोग दहशत में आ गए और घायल इश्तियाक को बचाने के लिए किसी की हिम्मत नहीं हुई।
घटना का सीसीटीवी फुटेज और लाइव वीडियो अब सामने आया है, जिसमें पूरी घटना रिकॉर्ड हुई है। वीडियो में आरोपी साफ तौर पर नजर आ रहे हैं। आरोपी मुनाफ मेमन उर्फ टाइगर के साथ अमान अख्तर, रिहान, तालिब, फैजल और अन्य युवक भी हमले में शामिल थे। हमले के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए हैं। टिकरापारा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने दावा किया है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। स्थानीय लोगों ने इलाके में लगातार बढ़ रही अपराध और नशाखोरी की घटनाओं पर नाराजगी जताई है और पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है।
Tagsरायपुरटिकरापारा थानासंतोषी नगरचाकूबाजीनशा विरोधइश्तियाक खानमुनाफ मेमन उर्फ टाइगरजानलेवा हमलालाठी-डंडा हमलाचिकन सेंटर संचालकगंभीर घायलसीसीटीवी फुटेजलाइव वीडियोआरोपी फरारपुलिस जांचRaipurTikrapara Police StationSantoshi Nagarstabbing incidentanti-drug protestIshtiyaq KhanMunaf Memon alias Tigerattempted murderstick attackchicken shop ownerseriously injuredCCTV footagelive videoaccused abscondingpolice investigation
Next Story





