छत्तीसगढ़

Live देखें CG विधानसभा के बजट सत्र के सातवें दिन की कार्यवाही

Nil dhankar
10 March 2026 11:48 AM IST
Live देखें CG विधानसभा के बजट सत्र के सातवें दिन की कार्यवाही
x

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के सातवें दिन की कार्यवाही मंगलवार को प्रश्नकाल के साथ शुरू हो गई है। प्रश्नकाल के दौरान मुख्यमंत्री और मंत्री विधायकों के सवालों का जवाब देंगे। इसके अलावा सदन में ध्यानाकर्षण प्रस्ताव, विभिन्न विभागों की अनुदान मांगों और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर भी चर्चा होगी। साथ ही प्रतिवेदन और याचिकाएं भी प्रस्तुत की जाएंगी।

प्रश्नकाल में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, मंत्री केदार कश्यप और टंक राम वर्मा विधायकों के सवालों के जवाब देंगे। वहीं विधायक अजय चंद्राकर, धर्मजीत सिंह और धरमलाल कौशिक स्मार्ट सिटी से जुड़े मुद्दों को लेकर ध्यानाकर्षण प्रस्ताव लाएंगे। विधायक द्वारकाधीश यादव सिरपुर महोत्सव के आय-व्यय को लेकर ध्यानाकर्षण लगाएंगे।

वहीं सदन में सभापति अमर अग्रवाल विभिन्न प्रतिवेदनों की प्रस्तुति करेंगे। इसके अलावा विधायक शेषराज हरवंश, अंबिका मरकाम और संदीप साहू याचिकाओं की प्रस्तुति करेंगे। साथ ही डिप्टी सीएम विजय शर्मा, मंत्री दयाल दास बघेल और मंत्री राजेश अग्रवाल के विभागों की अनुदान मांगों पर भी चर्चा होगी।


Next Story
null