छत्तीसगढ़

वांटेड अपराधी वीरेंद्र तोमर को रायपुर कोर्ट में पेश किया गया

Nilmani Pal
9 Nov 2025 1:50 PM IST
वांटेड अपराधी वीरेंद्र तोमर को रायपुर कोर्ट में पेश किया गया
x

रायपुर. सूदखोर वीरेंद्र तोमर उर्फ रूबी तोमर को पुलिस मध्यप्रदेश से गिरफ्तार कर रायपुर लेकर पहुंची है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी वीरेंद्र तोमर की पहली तस्वीर सामने आई है, जिसमें वह पुलिस कस्टडी में बनियान और लोअर में नजर आया। पुलिस उसे कोर्ट में पेश करने की तैयारी में हैं।

तोमर ब्रदर्स के खिलाफ जून महीने में 30 दिनों के भीतर मारपीट, वसूली, ब्लैकमेलिंग और सूदखोरी के 7 मामले दर्ज हुए थे. इनमें एक केस तेलीबांधा थाने और छह पुरानी बस्ती थाने में दर्ज हैं. किसी भी केस में पुलिस उन्हें गिरफ्तार नहीं कर पाई थी. दोनों एफआईआर के बाद उत्तर प्रदेश भाग गए, वहां से दिल्ली, फिर राजस्थान और बाद में मध्य प्रदेश पहुंचे. मध्य प्रदेश में उन्होंने कुछ स्थानीय राजनेताओं से मुलाकात की और मदद मांगी. इसके बाद वीरेंद्र ग्वालियर में एक किराए के मकान में रहने लगा था.

गौरतलब है कि दोनों ने गिरफ्तारी से बचने के लिए अपनी लोकेशन बार-बार बदलनी शुरू कर दी थी। जांच में सामने आया कि ये लोग मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की सीमाओं पर लगातार मूव कर रहे थे ताकि पुलिस की पकड़ में न आएं। फिलहाल पुलिस ने वीरेंद्र तोमर की गिरफ्तारी की आधिकारिक पुष्टि कर दी है, जबकि रोहित तोमर की तलाश अभी जारी है। पुलिस टीम उसके संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है।


Next Story
null