पंडरी में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल की हुई बैठक, जिला स्तर पर नई कार्यकारिणी घोषित

रायपुर। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल की संयुक्त बैठक शनिवार को पंडरी स्थित प्रांत कार्यालय में आयोजित की गई, जिसमें सैकड़ों कार्यकर्ता और प्रांत अधिकारी मौजूद रहे। इस बैठक के दौरान रायपुर महानगर जिले की नई कार्यकारिणी और विभिन्न प्रखंड अध्यक्षों के दायित्वों की घोषणा की गई। बता दें किरायपुर महानगर जिला मंत्री बंटी कटरे ने प्रांत अधिकारी और जिला टोली की सहमति से यह घोषणाएं की। बैठक के दौरान जिला अध्यक्ष भगवती प्रसाद शर्मा ने संगठन से जुड़े मुद्दों पर विचार रखते हुए आगामी कार्ययोजना की जानकारी दी। इस दौरान बंटी कटरे ने कहा कि संगठन में दायित्व एक व्यवस्था है, जिसके माध्यम से कार्यकर्ता जिला स्तर से लेकर प्रखंड और उपखंड स्तर तक संगठन के कार्यों को आगे बढ़ाते हैं।
घोषित जिला कार्यकारिणी इस प्रकार है-
जिला उपाध्यक्ष: रितु वर्मा, देवेंद्र शर्मा
सह मंत्री: किशोर पटले, नरेंद्र बरमन
मातृशक्ति संयोजिका: भारती साहू
सत्संग प्रमुख: देवेंद्र डिकोड़िया
सह संयोजक: अमन शर्मा
सह सेवा प्रमुख: सूरज सोनी, गोलू भतरे
साप्ताहिक मिलन प्रमुख: लीलू लहरें
सह प्रमुख: गौतम नायक
अखाड़ा प्रमुख: अभिषेक प्रचंडे
रक्षा प्रमुख: द्वारिका कुर्रे
सह गौ रक्षा प्रमुख: टोपु साहू
धर्माचार्य संपर्क प्रमुख: मोहन महाराज
मठ-मंदिर अर्चक पुरोहित: नंदी महाराज
सह प्रमुख: बंटी महाराज
धर्म प्रसार प्रमुख: योगेश त्रिपाठी
सह प्रमुख: भूषण साहू
सुरक्षा प्रमुख: अजय देवांगन
सह प्रमुख: सचिन सिंह
गुढ़ियारी प्रखंड अध्यक्ष: प्रवीण लांजेवार
रायपुरा प्रखंड अध्यक्ष: रिसेन पटेल
बैठक में नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी गईं। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष भगवती प्रसाद शर्मा, जिला मंत्री बंटी कटरे, उपाध्यक्ष योगेश सैनी, संयोजक विजेंद्र वर्मा, समरसता प्रमुख कांतन पिल्लई, प्रांत सत्संग प्रमुख सुनील वर्मा समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।





