छत्तीसगढ़

तेज गाना बजाने पर इंद्रप्रस्थ फेस 2 सोसायटी में बलवा

Nilmani Pal
16 March 2026 10:19 AM IST
तेज गाना बजाने पर इंद्रप्रस्थ फेस 2 सोसायटी में बलवा
x

रायपुर। इंद्रप्रस्थ -2 कालोनी में कल रात जमकर बवाल मचा। एक मकान में तेज आवाज में गाने बजाने से परेशान पड़ोसी अन्य कालोनीवासियों ने जमकर विरोध किया।इस दौरान दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई। साथ ही तोड़ फोड़ की गई। इसमें घर में रखे फ्रीज, टीवी और अन्य सामानो को नुकसान हुआ। डीडी नगर पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

गैंगवॉर

राजधानी के बीचोंबीच स्थित केंद्रीय जेल में एक बार फिर कल गैंगवॉर की खबर है। गांजा शराब की तस्करी में गिरफ्तार दो गुट भिड़े। मुकेश बनिया और रवि साहू के लोग आपस में फिर पड़े। महीनों तक फरारी काट रहे मुकेश और रवि भी बीते एक माह जेल में हैं। मुकेश बनिया, लंबे समय से नेहरू नगर में अवैध रूप से शराब गांजा पैकिंग फैक्ट्री चला रहा था।

Next Story
null