छत्तीसगढ़

बीजापुर में बुलडोजर की कार्रवाई से ग्रामीणों में आक्रोश, 20 अवैध मकान तोड़े गए

Nil dhankar
16 Jan 2026 1:21 PM IST
बीजापुर में बुलडोजर की कार्रवाई से ग्रामीणों में आक्रोश, 20 अवैध मकान तोड़े गए
x
छग

बीजापुर। 75 अवैध मकानों पर बुलडोजर चलाया जा रहा है। न्यू बस स्टैंड के पीछे अब तक 20 अवैध मकान ढहाए जा चुके हैं और कार्रवाई लगातार चल रही है। घरों को तोड़ने का लोग विरोध कर रहे हैं। महिलाओं की रोतीं हुईं तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिसमें वह कह रही हैं हम कहां जाएंगे।

वहीं पीड़ित गंगा माड़वी का कहना है कि वह अपने परिवार के साथ पिछले चार वर्षों से यहां रह रहा है। नक्सली हिंसा के कारण गांव छोड़कर वे यहां आकर बसे थे। प्रशासन से बातचीत के बाद उन्होंने घर बनाया और नियमित रूप से टैक्स भी जमा कर रहे थे। तीन महीने पहले उन्हें मकान खाली करने का नोटिस मिला, जिस पर मामला कोर्ट में विचाराधीन है। उन्हें यह भरोसा भी दिलाया गया था कि घर नहीं तोड़ा जाएगा, लेकिन अब अचानक मकानों को गिराया जा रहा है। उनका कहना है अगर वे गांव लौटेंगे तो नक्सली उन्हें गोली मार देंगे।

बता दें कि, अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई के दौरान बीजापुर नगरपालिका, तहसीलदार और पुलिस बल के जवान मौके पर मौजूद हैं।

Next Story
null