छत्तीसगढ़

उफान नाले में बहे ग्रामीण की मौत, शव बरामद

Nil dhankar
8 July 2026 3:37 PM IST
उफान नाले में बहे ग्रामीण की मौत, शव बरामद
x
छग

कोरबा। जिले के कटघोरा क्षेत्र के डिंडोलभाठा में सोमवार को ग्रामीण बंधु लोहार मछली पकड़ने के दौरान उफनते नाले में बह गया था. घटना के बाद परिजनों के काफी ढूंढने के बाद भी कुछ पता नहीं चला. तेज बहाव के कारण रेस्क्यू की चुनौती भी बढ़ गई थी. पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर 48 घंटे बाद शव को बरामद कर लिया है.

जानकारी के मुताबिक, डिंडोलभाठा गांव के पास नाले में 52 साल का बंधु लोहार सोमवार को मछली पकड़ने के लिए गया. इस दौरान अचानाक पानी का बहाव तेज हो गया. संभलने का मौका मिलता उससे पहले ग्रामीण बह गया. देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने ढूंढना शुरू किया. अगले दिन सुबह पुलिस को जानकारी दी गई.

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी मोतीलाल पटेल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे. नाले में पानी का बहाव तेज होने के कारण रेस्क्यू में दिक्कत आ रही थी. मौक पर रेस्क्यू के लिए एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया. टीम ने मंगलवार को दिनभर नाले में सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन अंधेरा होने और पानी का बहाव तेज होने की वजह से सर्चिंग रोकनी पड़ी.

Next Story