छत्तीसगढ़

तालाब में डूबा ग्राम पटेल, मौत

Nilmani Pal
12 Feb 2026 11:26 AM IST
तालाब में डूबा ग्राम पटेल, मौत
x
छग

राजनांदगांव। मोहला के ग्राम चिखली पाट में तालाब में डूबने से ग्राम पटेल की मौत हो गई। एसडीआरएफ की टीम ने पूरे दिन रेस्क्यू चलाने के बाद शव को ढूंढा। जिसे पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

जानकारी के मुताबिक चिखली पाट में तालाब किनारे स्थित मंदिर में ग्रामीणों ने बैठक रखी थी। बैठक महाशिवरात्रि के आयोजन को लेकर रखी गई थी, जिमसें ग्राम पटेल लखन लाल मंडावी भी शामिल होने पहुंचे थे। बैठक के दौरान ही लखन लाल तालाब में नहाने चले गए।

आशंका है कि गहराई में जाने की वजह से तालाब में डूब गए। आसपास मौजूद लोगों ने तालाब किनारे उनके कपड़ों को देखकर ढूंढना शुरू किया। लेकिन लखन लाल का कोई भी पता नहीं चल पाया। इसके बाद मोहला पुलिस ने एसडीआएफ की टीम ने खोजबीन शुरू कराई। बुधवार सुबह टीम ने लखन लाल के शव को बाहर निकाला।


Next Story
null