छत्तीसगढ़

सत्य, सदाचार और सनातन मूल्यों की शाश्वत विजय का प्रतीक है विजयादशमी : MP बृजमोहन अग्रवाल

Nil dhankar
2 Oct 2025 4:29 PM IST
सत्य, सदाचार और सनातन मूल्यों की शाश्वत विजय का प्रतीक है विजयादशमी : MP बृजमोहन अग्रवाल
x

रायपुर। MP बृजमोहन अग्रवाल ने विजयदशमी की बधाई दी और कहा, सत्य, सदाचार और सनातन मूल्यों की शाश्वत विजय के प्रतीक पावन पर्व विजयादशमी की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

आश्विन शुक्ल पक्ष दशमी तिथि को विजयदशमी का अति प्रसिद्ध एवं पावन पर्व मनाया जाता है। शास्त्रों के अनुसार यह तिथि अपने आप में सर्व सिद्ध तिथि के रूप में जानी जाती है। इस दिन कोई भी शुभ कार्य करने से उसका परिणाम शुभ एवं सकारात्मक ही प्राप्त होता है। इस दिन रावण के वध के लिए भगवान राम ने तो शस्त्र पूजन किया था, साथ ही अर्जुन ने भी इसी दिन शस्त्र पूजन किया था। इसलिए इस दिन शस्त्र पूजन, शमी पूजन करने का विधान।

Next Story
null