छत्तीसगढ़

सोशल मीडिया में चाकू के साथ वीडियो किया वायरल, दो चाकूबाज गिरफ्तार

Shantanu Roy
6 Aug 2025 6:21 PM IST
सोशल मीडिया में चाकू के साथ वीडियो किया वायरल, दो चाकूबाज गिरफ्तार
x
छग
Raipur. रायपुर। राजधानी रायपुर के थाना पुरानी बस्ती पुलिस ने शहर में अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत दो अलग-अलग स्थानों से दो चाकूबाजों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों के कब्जे से दो नग धारदार लोहे के चाकू जब्त किए गए हैं। दोनों आरोपियों के विरुद्ध आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत कार्रवाई की गई है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर लाल उम्मेद सिंह के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम दौलत राम पोर्ते,
अतिरिक्त
पुलिस अधीक्षक शहर लखन पटले के मार्गदर्शन और नगर पुलिस अधीक्षक राजेश देवांगन के पर्यवेक्षण में की गई। थाना प्रभारी पुरानी बस्ती के नेतृत्व में पुलिस टीम को यह सफलता उस समय मिली जब उन्हें दो अलग-अलग सूचनाएं मुखबिर से प्राप्त हुईं।


पहला मामला - बंधवा तालाब के पास से गिरफ्तारी
दिनांक 6 अगस्त को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि बंधवा तालाब के पास एक संदिग्ध व्यक्ति काले छीटदार शर्ट और काले पैंट में अवैध रूप से चाकू लेकर घूम रहा है। सूचना पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। संदिग्ध को पुलिस देखकर भागने का प्रयास करते देखा गया, लेकिन पुलिस की तत्परता से उसे पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक लोहे का धारदार चाकू बरामद हुआ।
आरोपी की पहचान अर्जुन सोनी, पिता संजय सोनी, उम्र 21 वर्ष, निवासी न्यू सिटी, थाना अमलेश्वर, जिला दुर्ग के रूप में हुई। आरोपी के विरुद्ध थाना पुरानी बस्ती में अपराध क्रमांक 317/2025 धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।
दूसरा मामला - शीतला चौक भाठागांव से गिरफ्तारी
इसी दिन एक अन्य सूचना के आधार पर पुलिस ने शीतला चौक भाठागांव इलाके में एक युवक को संदिग्ध गतिविधियों के चलते पकड़ा। वह सफेद टी-शर्ट और नीला फुल जींस पहना हुआ था और पुलिस को देखकर भागने की कोशिश कर रहा था। उसे भी मौके से दबोच लिया गया और तलाशी में उसके पास से भी एक लोहे का धारदार चाकू बरामद किया गया।
आरोपी की पहचान विष्णु यादव, पिता राजेन्द्र यादव, उम्र 20 वर्ष, निवासी शीतला चौक भाठागांव, थाना पुरानी बस्ती, रायपुर के रूप में हुई। उसके विरुद्ध थाना पुरानी बस्ती में अपराध क्रमांक 318/2025 धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया और उसे भी विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।
पुलिस का अभियान लगातार जारी
राजधानी रायपुर में लगातार बढ़ते चाकूबाजी की घटनाओं को देखते हुए रायपुर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत चाकू जैसे खतरनाक हथियार लेकर घूमने वाले संदिग्धों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस तरह की कार्यवाही आगे भी लगातार जारी रहेगी ताकि शहर में शांति और कानून-व्यवस्था बनी रहे। थाना पुरानी बस्ती पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की क्षेत्रवासियों द्वारा भी सराहना की जा रही है।
Tagsचाकूबाजचाकू बरामदअवैध हथियारपुरानी बस्ती थानारायपुर पुलिसगिरफ्तारआर्म्स एक्टVishnu YadavArjun Soniillegal knifeknife seizureOld Basti Police StationRaipur PolicearrestArms Actsharp weaponcrime controlpatrollingSSP Raipurछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवchhattisgarh news hindichhattisgarh newschhattisgarh latest newschhattisgarh news updatechhattisgarh hindi news todaychhattisgarh hindinews hindi news chhattisgarhchhattisgarh hindi newschhattisgarh news liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story