भारत

25 से अधिक कुत्तों की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

jantaserishta.com
6 Aug 2025 6:00 PM IST
25 से अधिक कुत्तों की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस
x
वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
झुंझुनूं: राजस्थान के झुंझुनूं में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां एक बंदूकधारी ने 25 से अधिक बेजुबान कुत्तों की बेरहमी से हत्या कर दी। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
मामला झुंझुनूं के नवलगढ़ क्षेत्र के कुमावास गांव का है। बताया जा रहा है कि एक बंदूकधारी ने 2 और 3 अगस्त को क्षेत्र में घूम-घूमकर कुत्तों को गोली मार दी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद गांव में हड़कंप मच गया।
वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि एक व्यक्ति बंदूक से कुत्तों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर रहा है। गोलीबारी के बाद गांव की गलियों और खेतों में कुत्तों के खून से लथपथ शव बिखरे पड़े भी दिखाई दिए। इस निर्मम घटना की ग्रामीणों ने कड़ी निंदा की और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
झुंझुनूं के पुलिस अधीक्षक बृजेश ज्योति उपाध्याय ने न्यूज़ एजेंसी से बातचीत में बताया कि एक वीडियो संज्ञान में आया था, जिसमें एक व्यक्ति और कुछ मृत कुत्ते दिखाई दे रहे हैं। पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा और आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा। पुलिस अधीक्षक ने कहा, "स्थानीय लोगों के अनुसार, किसी जानवर ने बकरी पर हमला किया था। इस कारण ये घटना शुरू हुई थी। इन दावों की भी पुलिस जांच कर रही है।"
पुलिस जांच में आरोपी की पहचान श्योचंद बावरिया पुत्र सुरजाराम बावरिया (निवासी डुमरा) के रूप में हुई है। उसने कुत्तों को निशाना बनाकर बेरहमी से मार डाला। झुंझुनूं पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए हैं। साथ ही इस मामले को लेकर स्थानीय लोगों से भी जानकारी इकट्ठा की जा रही है। फिलहाल इस घटना ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है और लोगों ने इस क्रूर कृत्य के लिए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story
    null