छत्तीसगढ़

कार को डगमगा कर स्टंटबाजी, नवा रायपुर में हुड़दंग करते युवकों का वीडियो वायरल

Nil dhankar
30 Jun 2025 3:58 PM IST
कार को डगमगा कर स्टंटबाजी, नवा रायपुर में हुड़दंग करते युवकों का वीडियो वायरल
x

रायपुर। नवा रायपुर की सड़कों पर एक बार फिर से कार बाइक के स्टंटबाज धमाचौकड़ी कर दूसरे राहगीरों की जान जोखिम में डाल रहे हैं। इस बार डेथ राइडर नाम के स्टंटबाजों का यह वीडियो वायरल हुआ है। बताया गया है कि करीब 30-40 युवकों का यह गिरोह हर शनिवार रविवार की शाम न‌ए शहर की सुनसान सड़कों पर निकलकर कर घंटों उधम मचाता है। कभी ओपन टाप की कार में तो कभी स्पोर्ट्स बाइक में ये लोग तेजी से हार्न, पटाखे के आवाज वाले साइलेंसर से दहशत का माहौल बना कर गुजरते हैं। इनका विरोध करने वाले राहगीरों के साथ मारपीट भी करते हैं ।

इस डेथ राइडर ग्रुप का यूट्यूब के साथ सोशल मीडिया साइट भी है। जिसमें ये अपने हर सप्ताह के स्टंट भरे वीडियो अपलोड करते हैं। आज वायरल हुआ वीडियो सेक्टर 27 में आईपी क्लब के पास की सड़क पर बनाया गया था। इसमें ये आधा दर्जन गिरोहबाज, ओपन टाप कार में बैठ कर कार को खतरनाक ड्राइव कर रहे हैं। इनके पीछे दो बाइक में अन्य साथी वीडियो बना रहे थे।

इस वीडियो के साथ इन लोगों ने एक राजस्थानी गाना भी डब किया है -- ये जितने छोरे बेठे हैं मेरी गाड़ी में...वो संत महात्मा को नहीं, चंबल के डाकू हैं। सोशल मीडिया में वायरल वीडियो की मंदिर हसौद, राखी पुलिस छानबीन कर स्टंटबाजों की तलाश शुरू कर दी है।


Next Story
null