छत्तीसगढ़

टीचरों के कामचोरी का वीडियो वायरल, दिनभर व्यस्त रहते है मोबाइल में

Nil dhankar
4 Nov 2025 4:05 PM IST
टीचरों के कामचोरी का वीडियो वायरल, दिनभर व्यस्त रहते है मोबाइल में
x

बिलासपुर। एक सरकारी प्राइमरी स्कूल में दो शिक्षकों की लापरवाही और कामचोरी के कारण बच्चों की पढ़ाई बुरी तरह प्रभावित हो रही है। दिलीप तिग्गा और सुभद्रा साहू पर आरोप है कि वे पढ़ाई कराने के बजाय अधिकतर समय मोबाइल पर नेटवर्क मार्केटिंग का काम करते रहते हैं।

मामला मस्तूरी जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत बेलटुकरी स्थित प्राइमरी स्कूल का है। दोनों टीचर कार्यालय कक्ष में मोबाइल चलाते और नेटवर्क मार्केटिंग से संबंधित गतिविधियों में व्यस्त रहते हैं। जिसकी शिकायत पालकों और अन्य कर्मचारियों ने कई बार विकासखंड शिक्षा अधिकारी की है।

इसके बावजूद दोनों शिक्षकों पर अब तक किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की गई है। ग्रामीणों का आरोप है कि प्रधान पाठक गणेशराम मिरी के संरक्षण के कारण दोनों शिक्षकों पर कार्रवाई नहीं हो पा रही है।पालकों ने यह भी बताया कि ये शिक्षक आए दिन नेटवर्क मार्केटिंग सेमिनारों और अपने निजी कार्यों के लिए स्कूल टाइमिंग में गैरमौजूद रहते हैं।

Next Story
null