छत्तीसगढ़
स्कूल में भोजपुरी गाने पर अश्लील डांस का वीडियो वायरल, जिम्मेदार टीचर थे गायब
Nil dhankar
6 Jan 2026 4:53 PM IST

x
छग
बलरामपुर। जिले में स्थित वाड्रफनगर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक स्कूल के क्लासरूम में छात्रों ने पढ़ाई की जगह अश्लील डांस किए। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार, मामला बसंतपुर हाईस्कूल का है। जहां स्कूल का क्लासरूम और टेलीकॉम लैब पढ़ाई की छात्रों ने भोजपुरी गाने पर अश्लील डांस किए। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि छात्र बिना किसी डर के फिल्मी अंदाज में डांस कर रहे हैं। अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
वीडियो सामने आने के बाद स्कूल प्रशासन और शिक्षा विभाग पर सवाल खड़े हो गए हैं। कहा जा रहा है कि जब छात्र इस तरह का काम कर रहे थे तो स्कूल के टीचर कहां थे?
इस खबर पर लगातार अपडेट जारी है। सही और सटीक खबरों के लिए बने रहिए jantaserishta . com पर।
Next Story





