छत्तीसगढ़

कांग्रेस नेता सार्थक शर्मा की गुंडई का वीडियो वायरल, रेस्टोरेंट मालिक को बीच सड़क पर पीटा

Shantanu Roy
12 Aug 2025 11:37 PM IST
कांग्रेस नेता सार्थक शर्मा की गुंडई का वीडियो वायरल, रेस्टोरेंट मालिक को बीच सड़क पर पीटा
x
छग
Raipur. रायपुर। राजधानी रायपुर में एक बार फिर कांग्रेस नेता सार्थक शर्मा का विवादित चेहरा सामने आया है। इस बार मामला शंकर नगर मुख्य सड़क पर स्थित एक रेस्टोरेंट का है, जहां पार्किंग एरिया में खड़े होकर शराब पी रहे सार्थक शर्मा और उसके दोस्तों ने रेस्टोरेंट संचालक के साथ मारपीट की। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें साफ तौर पर दिख रहा है कि कैसे मामूली कहासुनी के बाद मामला हिंसक झगड़े में बदल गया। मिली जानकारी के मुताबिक, मंगलवार शाम को शंकर नगर मेन रोड पर स्थित आर्क
रेस्टोरेंट
के मालिक सन्नी रिजवानी को सूचना मिली कि कुछ लोग पार्किंग एरिया में खड़े होकर शराब पी रहे हैं। यह जगह रेस्टोरेंट मालिक ने ग्राहकों के वाहनों की पार्किंग के लिए ली हुई है। इससे पहले भी कई बार इस तरह की शिकायतें मिल चुकी थीं, जिसके चलते सन्नी खुद मौके पर पहुंचे और वहां मौजूद लोगों को शराब पीने से मना किया।


वीडियो में साफ दिख रहा है कि जैसे ही सन्नी रिजवानी वहां पहुंचे और मना किया, तभी कांग्रेस नेता सार्थक शर्मा भड़क गए और उन्होंने सन्नी को धक्का देते हुए मारपीट शुरू कर दी। उनके साथ मौजूद एक युवक, जिसे बग्गा नाम से पहचाना जा रहा है और जो हाफ पैंट में था, भी हमले में शामिल हो गया। इसके अलावा मौके पर
मौजूद
अन्य लोग भी मारपीट में कूद पड़े। सूत्रों के मुताबिक, इस दौरान सन्नी का निजी सुरक्षा गार्ड वहां पहुंच गया, जिसने तुरंत रेस्टोरेंट स्टाफ को सूचना दी। कुछ ही मिनटों में करीब 10 स्टाफ सदस्य मौके पर पहुंच गए, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच जमकर हाथापाई हुई। बताया जा रहा है कि घटना के दौरान डंडे, बल्ले और अन्य हथियारों का भी इस्तेमाल हुआ, जिससे माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, विवाद कुछ मिनटों तक चलता रहा और इस दौरान सड़क पर भीड़ जमा हो गई।


किसी ने घटना की सूचना खम्हारडीह पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले को शांत कराया। खम्हारडीह थाना पुलिस ने बताया कि घटना की जांच शुरू कर दी गई है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें कांग्रेस नेता सार्थक शर्मा और उनके साथी स्पष्ट रूप से रेस्टोरेंट मालिक के साथ मारपीट करते दिख रहे हैं। पुलिस ने वीडियो को सबूत के रूप में लिया है और मामले में सभी संबंधित लोगों से पूछताछ की जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं शहर की छवि
खराब
करती हैं और कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े करती हैं। कई लोगों ने मांग की है कि मामले में सख्त कार्रवाई हो, चाहे आरोपी किसी भी राजनीतिक दल से जुड़ा हो। फिलहाल खम्हारडीह पुलिस ने दोनों पक्षों से बयान दर्ज किए हैं और सीसीटीवी व मोबाइल फुटेज के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। घटना के बाद से इलाके में तनाव का माहौल है और पुलिस ने अतिरिक्त बल तैनात कर दिया है, ताकि किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से बचा जा सके।
Tagsरायपुर मारपीटRaipur fightकांग्रेस नेता विवादCongress leader controversyसार्थक शर्मा हमलाSarthak Sharma attackरेस्टोरेंट पार्किंग विवादrestaurant parking disputeखम्हारडीह थानाKhamhardih policeरायपुर हिंसाRaipur violenceवायरल वीडियोviral videoगुंडईhooliganismसनी रिजवानीSunny Rizwaniबग्गाBaggaशंकर नगरShankar Nagarछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवchhattisgarh news hindichhattisgarh newschhattisgarh latest newschhattisgarh news updatechhattisgarh hindi news todaychhattisgarh hindinews hindi news chhattisgarhchhattisgarh hindi newschhattisgarh news liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story