छत्तीसगढ़

राज्यपाल डेका से डॉ सीव्ही रमन विश्वविद्यालय के कुलपति ने भेंट की

Nil dhankar
10 Oct 2025 12:51 PM IST
राज्यपाल डेका से डॉ सीव्ही रमन विश्वविद्यालय के कुलपति ने भेंट की
x

रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका से आज राजभवन में डॉ. सी.व्ही. रमन विश्वविद्यालय, बिलासपुर के कुलपति डॉ. प्रदीप कुमार घोष ने सौजन्य भेंट की। उन्होंने राज्यपाल को विश्वविद्यालय में आयोजित होने वाले दीक्षांत समारोह के संबंध में अवगत कराया और बतौर मुख्य अतिथि उन्हें आमंत्रण दिया।

राज्यपाल डेका से अखिल भारतीय व्यापारिक परिसंघ महिला इकाई के सदस्यों ने सौजन्य भेंट की

राज्यपाल रमेन डेका से आज राजभवन में अखिल भारतीय व्यापारिक परिसंघ (कैट) महिला इकाई दुर्ग की अध्यक्ष पायल जैन एवं अन्य सदस्यों ने सौजन्य भेंट की। उन्होंने राज्यपाल को कैट की गतिविधियों से अवगत कराते हुए बताया कि उनके द्वारा क्षेत्र के छोटे महिला उद्यमियों एवं स्व-सहायता समूहों को बाजार उपलब्ध कराने का कार्य किया जाता है।

डेका ने उनके प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि अधिक से अधिक महिला स्व-सहायता समूहों विशेषकर ग्रामीण क्षेत्र के समूहों को उनके द्वारा उत्पादित सामग्रियों की बिक्री के लिए प्लेटफार्म उपलब्ध कराएं जिससे उन्हें आत्मनिर्भरता और स्वावलंबन की दिशा में आगे बढ़ने में मदद मिलेगी।

Next Story
null