छत्तीसगढ़

पशु चिकित्सा विभाग क्लर्क पर 1.07 करोड़ रुपए गबन का मामला, सस्पेंड

Shantanu Roy
27 Feb 2026 8:47 PM IST
पशु चिकित्सा विभाग क्लर्क पर 1.07 करोड़ रुपए गबन का मामला, सस्पेंड
x
छग
Surguja. सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में उप संचालक पशु चिकित्सा विभाग के शासकीय राशि के गबन के मामले में कोतवाली पुलिस ने क्लर्क के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। आरोप है कि क्लर्क ने एक करोड़ 7 लाख रुपए से अधिक की राशि शासकीय खातों में जमा नहीं कराई। जांच रिपोर्ट और वित्तीय अनियमितता की पुष्टि के बाद क्लर्क प्रदीप कुमार अम्बष्ट को सस्पेंड कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार, उप संचालक पशु चिकित्सा विभाग अंबिकापुर में पदस्थ क्लर्क प्रदीप कुमार अम्बष्ट पर दो मुख्य मदों में धनराशि जमा न कराने का आरोप है। हितग्राहियों के अंशदान की राशि 44 लाख 54 हजार 700 रुपए उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवाएं के खाते में जमा नहीं कराई गई। वहीं, पशु रोगी कल्याण समिति, सरगुजा के खाते में 63 लाख 29 हजार 640 रुपए जमा नहीं किए गए। कुल मिलाकर यह राशि 1.07 करोड़ रुपए से अधिक बनती है। वित्तीय अनियमितता की आशंका के चलते पांच सदस्यीय जांच समिति गठित की गई थी।

समिति की रिपोर्ट में पाया गया कि विभिन्न विभागीय योजनाओं और जिला पशु रोगी कल्याण समिति की राशि बैंक खातों में नहीं डाली गई। जांच में यह भी सामने आया कि क्लर्क ने अपने बनाए पदमुद्रा का उपयोग करके सी.जी.टी.सी./एम.पी.टी.सी. रसीदें जारी कीं, लेकिन इनकी राशि शासकीय खाते में नहीं पहुंची। बैंक स्टेटमेंट की जांच में इसका कोई रिकॉर्ड नहीं मिला। उप संचालक डॉ. आरपी शुक्ला ने कोतवाली थाने में आवेदन और जांच समिति की रिपोर्ट सौंपते हुए क्लर्क के खिलाफ आईपीसी की धारा 409 के तहत मामला दर्ज कराया। इसके बाद जिला प्रशासन ने क्लर्क और प्रभारी एकाउंटेंट प्रदीप कुमार अम्बष्ट के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें निलंबित कर दिया। सस्पेंड किए गए क्लर्क को निलंबन अवधि के दौरान मुख्यालय पशु चिकित्सालय मैनपाट में नियत किया गया है। प्रशासन ने उनके खिलाफ नोटिस जारी कर जवाब मांगा था, लेकिन क्लर्क ने निर्धारित समय में जवाब नहीं दिया। जिला प्रशासन ने इस घटना को गंभीर मानते हुए कहा कि वित्तीय अनियमितताओं के मामलों में कोई भी ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस कार्रवाई का उद्देश्य विभागीय धनराशि की पारदर्शिता और जिम्मेदारी सुनिश्चित करना है। प्रशासन ने अन्य कर्मचारियों को भी सतर्क रहने और विभागीय धन का सही उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
Tagsसरगुजा वित्तीय अनियमिततापशु चिकित्सा विभाग गबनक्लर्क प्रदीप कुमार अम्बष्ट1.07 करोड़ रुपएउप संचालक अंबिकापुरधोखाधड़ी मामलाकोतवाली पुलिसआईपीसी धारा 409जिला प्रशासन कार्रवाईसस्पेंडSurguja financial irregularityembezzlement of veterinary departmentclerk Pradeep Kumar AmbashtRs 1.07 croredeputy director Ambikapurfraud caseKotwali policeIPC section 409district administration actionsuspendedछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story