छत्तीसगढ़
कलेक्टर विनय लंगेह ने 10 मार्च तक सर्वेक्षण पूर्ण करने के दिए निर्देश
Shantanu Roy
27 Feb 2026 6:31 PM IST

x
छग
Mahasamund. महासमुंद। जिले में निवासरत दिव्यांगजनों का विस्तृत सर्वेक्षण कराया जा रहा है। ताकि जरूरतमंद दिव्यांगजनों को आवश्यक सहायक उपकरण उपलब्ध कराया जा सकें। सर्वे के दौरान ऐसे दिव्यांगजनों को चिन्हांकित किया जाएगा, जिन्हें श्रवण यंत्र, दृष्टिबाधित सहायक उपकरण, ट्रायसायकल, व्हीलचेयर, बैसाखी, वॉकर एवं अन्य सहायक साधनों की आवश्यकता है। प्रत्येक हितग्राही का नाम, पता, दिव्यांगता का प्रकार एवं प्रतिशत, आवश्यक उपकरण का विवरण तथा संपर्क नंबर सहित पूरी जानकारी संकलित की जाएगी। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने संबंधित जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों एवं संबंधित नगरपालिकाओं और नगर पंचायतों को निर्देशित किया है कि सर्वेक्षण कर तैयार सूची 10 मार्च 2026 तक जिला कार्यालय समाज कल्याण महासमुंद में हार्ड कॉपी एवं एक्सेल शीट के रूप में अनिवार्य रूप से जमा कराएं। सहायक उपकरण के लिए हितग्राहियों को दिव्यांगता प्रमाण पत्र, आधार कार्ड की छायाप्रति, आय प्रमाण पत्र एवं निवास प्रमाण पत्र अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करना होगा। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों से समय-सीमा का पालन करते हुए कार्य पूर्ण करने तथा पात्र दिव्यांगजनों को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने के निर्देश दिए हैं।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





