छत्तीसगढ़
रायपुर में वाहन चोरी गिरोह का भंडाफोड़, 2 चोर और 1 खरीदार गिरफ्तार
Shantanu Roy
16 Jun 2026 9:17 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। रायपुर कमिश्नरेट पुलिस ने वाहन चोरी के बड़े नेटवर्क का खुलासा करते हुए दो वाहन चोरों और एक चोरी के वाहन खरीददार सहित कुल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 12 चोरी की दोपहिया वाहन और एक अन्य वाहन, यानी कुल 13 वाहन जब्त किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 5 लाख 20 हजार रुपये बताई गई है। यह कार्रवाई पुलिस उपायुक्त (क्राइम एवं साइबर) स्मृतिक राजनाला के निर्देशन में एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट द्वारा की गई। वाहन चोरी की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए विशेष टीम गठित की गई थी, जो लगातार सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी विश्लेषण और मुखबिर तंत्र के जरिए आरोपियों की पहचान कर रही थी।
15 जून 2026 को पुलिस को सूचना मिली कि तेलीबांधा थाना क्षेत्र में दो व्यक्ति चोरी की दोपहिया वाहन बेचने की फिराक में घूम रहे हैं। सूचना के आधार पर टीम ने मौके पर पहुंचकर संदिग्धों को पकड़ लिया। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम संतोष गुप्ता और असरफ अली बताया। पुलिस द्वारा जब वाहन से संबंधित दस्तावेज मांगे गए तो आरोपी कोई वैध कागजात पेश नहीं कर सके और गुमराह करने की कोशिश करने लगे। सख्ती से पूछताछ करने पर दोनों ने स्वीकार किया कि वाहन चोरी का है। आगे पूछताछ में उन्होंने बताया कि वे रायपुर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से कुल 12 दोपहिया वाहन चोरी कर चुके हैं।
आरोपियों ने यह भी खुलासा किया कि चोरी किए गए वाहन वे कुंद्रापारा, गुढ़ियारी निवासी फैजान खान को बेचते थे। इसके बाद पुलिस ने फैजान खान को भी गिरफ्तार कर लिया, जो चोरी की बाइक खरीदने के मामले में संलिप्त पाया गया। तीनों आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने कुल 12 चोरी की दोपहिया वाहन और एक घटना में प्रयुक्त वाहन बरामद किया। सभी वाहनों को जब्त कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है। गिरफ्तार आरोपियों में संतोष कुमार गुप्ता (32 वर्ष, पंडरी क्षेत्र), असरफ अली (22 वर्ष, गंज क्षेत्र) और फैजान खान (25 वर्ष, गुढ़ियारी) शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपी संगठित तरीके से शहर के अलग-अलग इलाकों में वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे और चोरी के वाहनों को कम कीमत पर बेचकर अवैध लाभ कमा रहे थे। रायपुर पुलिस ने कहा है कि वाहन चोरी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और इस तरह के अपराधों में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।
Tagsरायपुर पुलिसवाहन चोरी गिरोहदोपहिया वाहन चोरीएंटी क्राइम यूनिटतेलीबांधा थानाफैजान खान गिरफ्तारचोरी की बाइक बरामदबाइक बरामदRaipur Policevehicle theft gangtwo-wheeler theftAnti Crime UnitTelibandha Police StationFaizan Khan arrestedstolen bike recoveredbike recoveredछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





