छत्तीसगढ़

बेमौसम बारिश से सब्जी उत्पादक किसानों को भारी नुकसान, आज भी मौसम का मिजाज बदला

Nil dhankar
24 Feb 2026 7:27 AM IST
बेमौसम बारिश से सब्जी उत्पादक किसानों को भारी नुकसान, आज भी मौसम का मिजाज बदला
x

रायपुर। देशभर में अब मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ रहा है। कई राज्यों में ठंड का असर धीरे-धीरे कम होने लगा है। साथ ही दिन में तापमान में बढ़ोतरी देखते को मिल रही है। जिसकी वजह से दोपहर में हल्की गर्मी का एहसास होने लगा है। वहीं दूसरी ओर कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदलता नजर आ रहा है। वहीं बात करें छत्तीसगढ़ की तो यहां भी ठंड खत्म होने के बाद मौसम का मिजाज बदला हुआ है। सोमवार को दोपहर के बाद कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हुई है।

मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले 24 घंटों में प्रदेश के अलग-अलग जगहों पर बिजली गिरने की संभावना है। वहीं बेमौसम हुई बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। सरगुजा संभाग के बलरामपुर जिले और रायगढ़ में भी बारिश हुई है। दोपहर बाद यहां तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। जबकि वाड्रफनगर सहित आसपास के इलाकों में ओलावृष्टि हुई है।

बारिश और ओलावृष्टि के बीच मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के कई जिलों में हवा, बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है। विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में भी कुछ जगहों पर मौसम में अचानक बदलाव देखने को मिल सकता है।

Next Story
null