छत्तीसगढ़
'वेदांता ग्रीन्स' प्रोजेक्ट का धमाकेदार आगाज: पहले ही दिन 450 से अधिक विजिट्स और 43 प्लॉट्स की स्पॉट बुकिंग
Shantanu Roy
20 March 2026 6:50 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। राजधानी रायपुर के रियल एस्टेट क्षेत्र में आज एक नया अध्याय जुड़ गया है। अष्टविनायक रियल्टीज़ और शुभ ड्रीम होम प्रा. लि. के संयुक्त तत्वावधान में ओल्ड धमतरी रोड, छछानपैरी स्थित नए आवासीय प्रोजेक्ट 'वेदांता ग्रीन्स' का तीन दिवसीय भव्य लॉन्च समारोह शुक्रवार से शुरू हुआ। लॉन्चिंग के पहले ही दिन इस प्रोजेक्ट ने निवेशकों और घर खरीदारों के बीच जबरदस्त हलचल पैदा कर दी, जिसमें 450 से अधिक लोगों ने साइट विजिट की और 43 आवासीय प्लॉट्स की ऑन-स्पॉट बुकिंग दर्ज की गई।
प्रोजेक्ट की यूएसपी और भविष्य की संभावनाएं
लॉन्च के अवसर पर शुभ ड्रीम होम प्रा. लि. के डायरेक्टर अजय सिंधवानी ने प्रोजेक्ट की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा: "वेदांता ग्रीन्स केवल एक आवासीय कॉलोनी नहीं, बल्कि भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया एक मॉडर्न इंफ्रास्ट्रक्चर है। शहर की प्राइम लोकेशन और भारत सरकार की महत्वाकांक्षी भारतमाला परियोजना से इसकी निकटता इसे रायपुर के सबसे उभरते हुए क्षेत्र के रूप में स्थापित करती है। आज पहले दिन जिस तरह से 450 से ज्यादा लोगों ने यहाँ का रुख किया है, वह यह सिद्ध करता है कि लोग एक सुरक्षित और बेहतर भविष्य में निवेश करना चाहते हैं।"
कनेक्टिविटी और इंफ्रास्ट्रक्चर पर जोर
प्रोजेक्ट की बारीकियों को साझा करते हुए शुभ ड्रीम होम प्रा. लि. के डायरेक्टर शुभम अदलखा ने बताया: "करीब 30 एकड़ में फैला यह प्रोजेक्ट 60 फीट की चौड़ी मेन अप्रोच रोड के माध्यम से सीधे ओल्ड धमतरी फोरलेन से जुड़ा है। यहाँ से नया रायपुर रेलवे स्टेशन मात्र 15 मिनट और रायपुर मुख्य स्टेशन 25 मिनट की दूरी पर है। कनेक्टिविटी के मामले में यह बेजोड़ है। यहाँ से एयरपोर्ट, इंटरस्टेट बस टर्मिनल और जयस्तंभ चौक तक पहुंचना बेहद सुगम है। यह टाउन एंड कंट्री प्लानिंग से अप्रूव्ड और रेरा रजिस्टर्ड प्रोजेक्ट है, जो बायर्स को सुरक्षा और विश्वसनीयता की पूरी गारंटी देता है।"
एजुकेशनल और कमर्शियल हब का लाभ
अष्टविनायक रियल्टीज़ के सीएमडी संतोष लोहाना (विक्की) ने क्षेत्र के विकास और ग्राहकों के उत्साह पर बात करते हुए कहा: "ओल्ड धमतरी रोड अब रायपुर का नया आवासीय हब बन चुका है। वेदांता ग्रीन्स के पास कई प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान और बड़े अस्पताल स्थित हैं। खिलौरा, सेजबहार और बोरियाखुर्द जैसे मार्केट पास होने से यहाँ रहने वालों को उनकी हर जरूरत चीज पास ही मिल जाएगी। पहले दिन हुई 43 बुकिंग्स इस बात का प्रमाण है कि लोग इस क्षेत्र की भविष्य की ग्रोथ को समझ रहे हैं। विशेषकर रायपुर नगर निगम के मास्टर प्लान में छछानपैरी और आसपास के 65 गांवों के शामिल होने से यहाँ की प्रॉपर्टी वैल्यू में तेजी से इजाफा होगा।"
लॉन्च के मुख्य आकर्षण
भारतमाला प्रोजेक्ट का लाभ: रायपुर-विशाखापट्टनम सिक्स लेन एक्सप्रेस-वे से नजदीकी।
आधुनिक सुविधाएं: गेटेड कम्युनिटी, चौड़ी सड़कें और आधुनिक ड्रेनेज सिस्टम।
आस-पास का विकास: 4000 एकड़ में फैली विभिन्न आवासीय कॉलोनियों और कौशल्या विहार (कमल विहार) के निकट।
अगले दो दिन भी जारी रहेगा लॉन्च उत्सव
यह भव्य लॉन्चिंग उत्सव 21 और 22 मार्च को भी जारी रहेगा। कंपनी ने विशेष 'लॉन्चिंग ऑफर्स' के साथ ही लकी ड्रॉ की भी घोषणा की है, जिसमें पहला, दूसरा और तीसरा प्राइज़ क्रमशः स्विफ्ट कार, हर्ले डेविडसन बाइक और एक्टिवा हैं। इन ऑफर्स का लाभ लेने के लिए खरीदार छछानपैरी स्थित साइट पर विज़िट कर सकते हैं या मोबाइल नंबर 85160-03000 पर अधिक जानकारी ले सकते हैं।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





