निलंबित टीचर के साथ प्रिंसिपल का सांठगांठ, शोकॉज नोटिस जारी

सारंगढ़। लोक शिक्षण संचालनालय DPI ने तत्कालीन प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ (छ.ग.) वर्तमान में सेजेस सारंगढ़, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ सेजेस जे प्राचार्य एल.पी. पटेल को शोकॉज नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। जारी नोटिस में प्राचार्य पटेल और गंभीर आरोप लगाए गए हैं।
डीपीआई ने नोटिस के जवाब के लिए 7 दिनों की मोहलत दी है। तय समय पर जवाब ना मिलने और एकतरफा कार्रवाई की चेतावनी दी। डीईओ के प्रभार में रहने के दौरान बरती गई अनियमितता को लेकर नोटिस जारी किया गया है।
बता दें, डीपीआई ने जारी नोटिस में सिलसेवार आरोप को गिनाया है। एक गम्भीर आरोप है, जेडी के निर्देश की अवहेलना को डीपीआई ने नाराजगी जाहिर की है। संयुक्त संचालक, शिक्षा संभाग बिलासपुर द्वारा सुनील कर्ष, सहायक ग्रेड-2, शास.उ.मा.वि., टुण्ड्री का निलंबन आदेश व आरोप पत्र जारी किये जाने के पश्चात् भी बिना संयुक्त संचालक की अनुमति के कर्ष को पूर्व शाला में कार्यभार ग्रहण करने की अनुमति प्रदान करने का प्रभारी डीईओ पटेल पर आरोप है।





