छत्तीसगढ़
CSPDCL के रजत महोत्सव पर पहांदा स्कूल में विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन
Shantanu Roy
2 Feb 2026 7:56 PM IST

x
छग
Durg. दुर्ग। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (सीएसपीडीसीएल) के रजत महोत्सव के उपलक्ष्य में स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, पहांदा में विद्यार्थियों के लिए विशेष जागरूकता एवं शैक्षणिक गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नई पीढ़ी को प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना, अक्षय ऊर्जा और ऊर्जा संरक्षण के महत्व से अवगत कराना तथा छात्रों में ऊर्जा के प्रति जिम्मेदारी और समझ विकसित करना रहा। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में उत्साहपूर्ण वातावरण देखने को मिला। विद्यार्थियों के बीच ऊर्जा जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए विविध प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। सौर ऊर्जा और बिजली बचत विषय पर निबंध लेखन और नारा लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें छात्रों ने ऊर्जा संरक्षण के संदेश को प्रभावशाली शब्दों में प्रस्तुत किया। वहीं चित्रकला प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों ने स्वच्छ और हरित ऊर्जा के भविष्य को रंगों के जरिए जीवंत रूप में दर्शाया। इसके अतिरिक्त, सीएसपीडीसीएल की सेवाओं, बिजली वितरण व्यवस्था और ऊर्जा से जुड़े सामान्य ज्ञान पर आधारित क्विज प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता के दौरान छात्रों ने उत्साह के साथ प्रश्नों के उत्तर दिए और ऊर्जा से संबंधित अपनी जानकारी का प्रदर्शन किया। सभी प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को कार्यक्रम के दौरान पदक और प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया, जिससे विद्यार्थियों का मनोबल और उत्साह और बढ़ा। कार्यक्रम में उपस्थित कार्यपालन अभियंता, पाटन संभाग बी. पी. दीपक ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में न केवल रचनात्मकता को बढ़ावा देते हैं, बल्कि उन्हें ऊर्जा के प्रति जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित भी करते हैं। उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ी ही देश के ऊर्जा भविष्य को सुरक्षित और सतत बना सकती है। सहायक अभियंता धर्मेन्द्र देवांगन और कनिष्ठ अभियंता स्वाति गौतम ने विद्यार्थियों को सौर ऊर्जा के लाभ, ऊर्जा संरक्षण के सरल उपायों और केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं, विशेष रूप से प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने छात्रों को अपने घरों और समाज में बिजली की बचत के लिए जागरूकता फैलाने का आह्वान किया। इस अवसर पर सेजस पहांदा के प्राचार्य जे. पी. पाण्डेय, सीएसपीडीसीएल के कर्मचारी नेतराम साहू, पुनीत वर्मा, कंचन चतुर्वेदी सहित विद्यालय के शिक्षकगण एवं विद्यार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन सभी उपस्थितजनों द्वारा स्वच्छ ऊर्जा अपनाने और बिजली बचाने के सामूहिक संकल्प के साथ किया गया।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





