छत्तीसगढ़

वैभवी अग्रवाल की UPSC परीक्षा में सफलता युवाओं के लिए सफल होने प्रेरणा शक्ति का कार्य करेगी : महापौर मीनल

Nil dhankar
10 March 2026 1:11 PM IST
वैभवी अग्रवाल की UPSC परीक्षा में सफलता युवाओं के लिए सफल होने प्रेरणा शक्ति का कार्य करेगी : महापौर मीनल
x

रायपुर। आज राजधानी शहर की प्रथम नागरिक नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर मीनल चौबे, रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा, रायपुर लोकसभा सांसद प्रतिनिधि विजय अग्रवाल ने राजधानी शहर के ऑक्सीजोन उद्यान परिसर में यूपीएससी परीक्षा 2025 में सफलता अर्जित करने वाली रायपुर निवासी वैभवी अग्रवाल का रायपुर वेलफेयर फाउंडेशन सोसायटी के आयोजन में सम्मानित किया.

रायपुर वेलफेयर फाउंडेशन सोसायटी के अध्यक्ष रमेश कुमार अग्रवाल और सचिव के. के. अग्रवाल ने जानकारी दी कि रायपुर वेलफेयर फाउंडेशन सोसायटी द्वारा विगत 4 वर्षों से प्रत्येक मंगलवार और शनिवार को सुबह ऑक्सीजोन उद्यान परिसर स्थित उद्यान में श्री हनुमानजी के मन्दिर में सुन्दर कांड पाठ किया जा रहा है. सोसायटी के आयोजन की सराहना की गयी.

रायपुर महापौर मीनल चौबे ने यूपीएससी परीक्षा 2025 में सफलता प्राप्त करने पर रायपुर निवासी वैभवी अग्रवाल को सम्मानित कर उनकी सफलता को सराहा कि सफल होकर उन्होंने अपने माता - पिता, अभिभावकों सहित रायपुर शहर, जिला सहित सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ राज्य का गौरववान्वित किया है. महापौर मीनल चौबे ने विश्वास व्यक्त किया कि वैभवी अग्रवाल की यूपीएससी परीक्षा 2025 में सफलता रायपुर शहर, जिला और छत्तीसगढ़ राज्य के निवासी युवाओं के लिए आने वाले समय में सफल होने प्रेरणाशक्ति बनेगी और रायपुर शहर, जिला और छत्तीसगढ़ राज्य के निवासी युवा प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल होने अतिरिक्त मेहनत की पराकाष्ठा करके उसमें सफलता अवश्य प्राप्त कर सकेंगे.

Next Story
null