छत्तीसगढ़
मुरदोण्डा की उषा कुंजाम बनीं ग्रामीण महिलाओं के लिए प्रेरणा
Shantanu Roy
21 May 2026 10:23 PM IST

x
छग
Bijapur. बीजापुर। छत्तीसगढ़ के सुदूर आदिवासी अंचल ग्राम मुरदोण्डा, तहसील उसूर, जिला बीजापुर की निवासी 38 वर्षीय उषा कुंजाम ने संघर्षों से भरे जीवन को मेहनत और आत्मविश्वास के दम पर सफलता की नई पहचान दी है। आज वे न केवल आत्मनिर्भर बनी हैं, बल्कि अपने क्षेत्र की महिलाओं और युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत भी बन चुकी हैं। उषा कुंजाम लंबे समय तक बेरोजगारी और आर्थिक तंगी से जूझने के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी। परिवार की जिम्मेदारियों के बीच आय का कोई स्थायी साधन नहीं होने से जीवन काफी कठिनाइयों में बीत रहा था। सुदूर आदिवासी क्षेत्र होने के कारण रोजगार के अवसर भी सीमित थे, जिससे आर्थिक और मानसिक परेशानियाँ लगातार बढ़ती जा रही थीं। इसी दौरान उन्हें जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र, बीजापुर के माध्यम से प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यम उन्नयन योजना PMFME की जानकारी प्राप्त हुई।
विभाग के मार्गदर्शन और सहयोग से उन्होंने योजना अंतर्गत ऋण के लिए आवेदन किया। सभी आवश्यक प्रक्रियाएँ पूर्ण होने के बाद वर्ष 2025-26 में आईसीआईसीआई बैंक बीजापुर से उन्हें 3 लाख 90 हजार 400 रुपये का ऋण स्वीकृत हुआ। इस आर्थिक सहयोग से उषा कुंजाम ने अपने गांव में राइस मिल तथा टोरा मिल प्रसंस्करण इकाई की स्थापना की। पहले क्षेत्र में टोरा मात्र 8 से 10 रुपये प्रति किलो की दर से बेचा जाता था, जिससे ग्रामीणों को बहुत कम लाभ मिल पाता था। अब वे टोरा का प्रसंस्करण कर उससे तेल निकालती हैं, उसकी पैकेजिंग कर लगभग 100 रुपये प्रति लीटर की दर से बाजार में बेचती हैं। यह तेल मंदिरों में दीप प्रज्वलन एवं पर्व, त्योहारों में अधिक उपयोग होने के कारण लगातार मांग में बना रहता है। इसके साथ ही टोरा से निकलने वाली खली को भी 12 से 15 रुपये प्रति किलो की दर से बेचकर अतिरिक्त आय अर्जित कर रही हैं। इसके अलावा उन्होंने राइस मिल की स्थापना कर ग्रामीणों को बड़ी सुविधा उपलब्ध कराई है। पहले गांव के लोगों को धान से चावल निकलवाने के लिए दूरस्थ क्षेत्रों में जाना पड़ता था, जिससे समय और धन दोनों की परेशानी होती थी। अब स्थानीय स्तर पर ही यह सुविधा मिलने से ग्रामीणों को राहत मिली है। धान से चावल निकालने के साथ-साथ ब्रान ,चोकर और भूसी की बिक्री से भी उन्हें अतिरिक्त आय प्राप्त हो रही है।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ क्राइमछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsChhattisgarh Ki KhabarChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh CrimeChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi KhabarChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





