छत्तीसगढ़
यात्रा से पूर्व ट्रेनों की वास्तविक स्थिति जानने के लिए एनटीईएस का करें उपयोग
Shantanu Roy
8 Jun 2025 7:15 PM IST

x
छग
Bilaspur. बिलासपुर। नेशनल ट्रेन इन्क्वायरी सिस्टम (एनटीईएस) भारतीय रेलवे द्वारा शुरू की गई एक ऑनलाइन सेवा है, जिसके माध्यम से यात्री देशभर में चल रही ट्रेनों की वास्तविक स्थिति – जैसे आगमन, प्रस्थान, देरी, रद्दीकरण, मार्ग परिवर्तन आदि की जानकारी रियल टाइम में प्राप्त कर सकते हैं। यह सेवा वेबसाइट के साथ-साथ मोबाइल ऐप के रूप में भी उपलब्ध है। एनटीईएस ऐप गूगल प्ले स्टोर पर निःशुल्क डाउनलोड के लिए उपलब्ध है और यह यात्रियों के लिए एक भरोसेमंद सहायक बन गया है। वर्तमान में दक्षिण पूर्व रेलवे सहित देश के कई रेलवे ज़ोन में आवश्यक रखरखाव एवं अधोसंरचना विकास कार्य किए जा रहे हैं, जिसके कारण कुछ ट्रेनें अपने प्रारंभिक स्टेशनों से ही विलंब से चल रही हैं।
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा अपने नेटवर्क में ट्रेनों के संचालन को यथासंभव समयबद्ध बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है। जैसे ही ट्रेनें कटनी, नागपुर, झारसुगुड़ा, लखोली जैसे प्रमुख रिसीविंग स्टेशनों पर इंटर होती हैं, उनका परिचालन बेहतर तरीके से संचालित करने का प्रयास किया जाता है। यात्रीगण अपनी यात्रा के लिए स्टेशन आने से पहले एनटीईएस ऐप या वेबसाइट के माध्यम से अपनी ट्रेन की वास्तविक स्थिति अवश्य जांच लें, इससे असुविधा एवं अनावश्यक रूप से प्लेटफॉर्म पर देर तक प्रतीक्षा करने से बचा जा सकेगा। हालांकि रेलवे द्वारा यात्रियों को ट्रेनों की स्थिति की सूचना उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एसएमएस के माध्यम से भेजी जाती है, साथ ही स्टेशनों पर पैसेंजर एनाउंस सिस्टम के माध्यम से भी नियमित उद्घोषणा भी की जाती है। एनटीईएस का उपयोग यात्रियों की यात्रा को और अधिक सुविधाजनक, समयबद्ध और सटीक बनाता है।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़chhattisgarh news hindichhattisgarh newschhattisgarh latest newschhattisgarh news updatechhattisgarh hindi news todaychhattisgarh hindinews hindi news chhattisgarhजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





