छत्तीसगढ़

राहुल सुसाइड केस में उरला पुलिस ने की कार्रवाई, दो युवक गिरफ्तार

Nilmani Pal
4 Nov 2025 4:38 PM IST
राहुल सुसाइड केस में उरला पुलिस ने की कार्रवाई, दो युवक गिरफ्तार
x
छग

रायपुर। आत्महत्या के उकसाने के मामले में फरार 2 आरोपी गिरफ्तार किए गए है। थाना उरला क्षेत्रांतर्गत दर्ज आत्महत्या के दुष्प्रेरण के प्रकरण में पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। प्रकरण में घटना के बाद से फरार चल रहे दो आरोपियों को आज गिरफ्तार कर लिया गया है।

घटना के संबंध में पूर्व में थाना उरला में अपराध क्रमांक 401/2025 धारा 108, 3(5) भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध दर्ज किया गया था। मामले में दोनों आरोपी घटना के पश्चात फरार हो गए थे, जिनकी पतासाजी एवं गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रयास किए जा रहे थे। प्रकरण में तकनीकी व मानवीय सूचना के आधार पर आरोपियों के संभावित ठिकानों पर दबिश दी, जा रही थी जिसके परिणामस्वरूप दोनों आरोपियों को आज विधिवत् गिरफ्तार किया गया।

आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत हेतु भेजा जा रहा है। थाना उरला पुलिस द्वारा इस प्रकार के संवेदनशील मामलों में शीघ्र कार्यवाही कर न्याय सुनिश्चित करने का सतत प्रयास किया जा रहा है। 16/10/25 को शाम 16:50 बजे मृतक राहुल विश्वकर्मा द्वारा स्वयं के घर पर फांसी लगा लिया था ,रिपोर्ट पर थाना उरला में मर्ग क्रमांक 102/25 कायम कर जांच उपरांत आरोपियों के विरुद्ध धारा 108,3(5) bns के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया । आरोपीगण घटना कर फरार हो गए थे की का पता तलाश के दौरान प्रकरण के आरोपी ताजुददीन खान, तथा छोटे उर्फ शैफुदीन अंसारी ट्यूलीप अरिना होटल तेलीबांधा रायपुर में रहने की असूचना प्राप्त होने पर हमराह स्टाफ के मौके पर मुखबीर के बताये हुए स्थान पर जाकर आरोपियों को पकड़ा गया ,एवं गिरफ्तारी की गई है ,एवं न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा जा रहा है।

नाम आरोपी

1. मोह तीजूदीन पिता मोह. तौकीर आलम उम्र 24 साल साकिन इन्द्रा नगर शुक्रवारी बाजार बीरगांव थाना उरला जिला रायपुर

2. मोह. सफिउददीन अंसारी उर्फ एम डी छोटे पिता जान मोहम्मद अंसारी उम्र 27 साल साकिन इन्द्रा नगर शुक्रवारी बाजार बीरगांव थाना उरला जिला रायपुर

Next Story
null