छत्तीसगढ़

D.Ed अभ्यर्थियों पर हुई कार्रवाई को लेकर छत्तीसगढ़ विधानसभा में हंगामा

Nil dhankar
25 Feb 2026 4:44 PM IST
D.Ed अभ्यर्थियों पर हुई कार्रवाई को लेकर छत्तीसगढ़ विधानसभा में हंगामा
x

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभ के बजट सत्र का आज तीसरा दिन है। आज सदन की कार्यवाही के दौरान प्रश्नकाल में सदस्यों ने कई अहम मुद्दों को लेकर सवाल उठाए। सरकार के मंत्रियों ने सदस्यों के इन सवालों के जवाब दिए। प्रश्नकाल में डिप्टी मुख्यमंत्री अरुण साव, मंत्री गजेंद्र यादव और मंत्री लखनलाल देवांगन विभिन्न विभागों से जुड़े प्रश्नों के उत्तर दिए। वहीं आज विधानसभा में D.Ed अभ्यर्थियों की गिरफ्तारी का मामला गुंजा।

कांग्रेस विधायक द्वारकाधीश यादव ने D.Ed अभ्यर्थियों की गिरफ्तारी का मुद्दा उठाते हुए कहा कि, प्रदेश में पहली बार ऐसा आंदोलन हो रहा है। D.Ed उम्मीदवार कह रहे है, या तो नियुक्ति दे दो, या मौत दे दो। विधायक यादव ने आगे कहा कि, आज तक प्रदेश में ऐसा कभी नहीं हुआ। चयनित उम्मीदवार को नियुक्ति पत्र नहीं सरकार दे पा रही है। कांग्रेस विधायक द्वारकाधीश यादव ने राज्यपाल की अभिभाषण पर चर्चा के दौरान यह पूरा मुद्दा उठाया।

Next Story
null