छत्तीसगढ़
अवैध अतिक्रमण हटाने के दौरान हंगामा, 6 और आरोपी गिरफ्तार
Shantanu Roy
11 Feb 2026 7:15 PM IST

x
छग
Balrampur. बलरामपुर। बलरामपुर जिले के थाना रामचंद्रपुर पुलिस ने शासकीय कार्य में बाधा और राजस्व अधिकारियों के साथ दुर्व्यवहार के चर्चित मामले में फरार चल रहे 6 और आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। इस कार्रवाई के साथ ही अब तक कुल 21 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। इससे पहले इसी प्रकरण में 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका था। पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई से क्षेत्र में कानून व्यवस्था को लेकर सख्त संदेश गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यह मामला बालक छात्रावास रामचंद्रपुर की शासकीय भूमि से जुड़ा है, जहां अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान राजस्व अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ धक्का-मुक्की, गाली-गलौज और लाठी-डंडों से हमला करने का प्रयास किया गया था। घटना के संबंध में तहसीलदार रामचंद्रपुर अश्वनी चंद्रा ने 11 दिसंबर 2025 को थाना रामचंद्रपुर में लिखित आवेदन प्रस्तुत कर शिकायत दर्ज कराई थी।
शिकायत में बताया गया कि अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) के आदेश के पालन में 9 दिसंबर 2025 को राजस्व विभाग की टीम बालक छात्रावास रामचंद्रपुर की भूमि से अवैध अतिक्रमण हटाने के लिए मौके पर पहुंची थी। इस टीम में तहसीलदार, नायब तहसीलदार, पटवारीगण और अन्य राजस्व कर्मचारी शामिल थे। कार्रवाई के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल भी तैनात किया गया था। कार्रवाई के दौरान आरोपियों और उनके अन्य साथियों ने राजस्व अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ कथित रूप से धक्का-मुक्की की। इतना ही नहीं, गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से हमला करने का प्रयास भी किया गया। इस हंगामे के कारण शासकीय कार्य में गंभीर व्यवधान उत्पन्न हुआ। शिकायत के अनुसार, आरोपियों ने लगभग दो घंटे तक अधिकारियों को घेरकर रखा और विरोध स्वरूप सड़क जाम कर दी, जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई थी। प्रार्थी अश्वनी चंद्रा के आवेदन के आधार पर थाना रामचंद्रपुर में अपराध क्रमांक 54/2025 के तहत धारा 296, 351(3), 191(1), 221 और 132 बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।
घटना के बाद से ही आरोपी फरार चल रहे थे और पुलिस जांच में सहयोग नहीं कर रहे थे। पुलिस टीम द्वारा लगातार दबिश और तलाश के बाद 9 फरवरी 2026 को 15 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया था। इसी क्रम में मुखबिर से प्राप्त ठोस सूचना के आधार पर पुलिस ने 11 फरवरी 2026 को फरार चल रहे 6 और आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में मोहम्मद बक्स (43 वर्ष), माहताब अंसारी (36 वर्ष), रिजवान अंसारी (24 वर्ष), अलीबक्स अंसारी (35 वर्ष), इब्राहिम अंसारी (45 वर्ष) और नूर मोहम्मद (25 वर्ष) शामिल हैं। सभी आरोपी रामचंद्रपुर थाना क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ और आवश्यक साक्ष्य संकलन के बाद उन्हें न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। थाना रामचंद्रपुर पुलिस ने बताया कि प्रकरण की विवेचना लगातार जारी है और जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे भी आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने और सरकारी अधिकारियों के साथ दुर्व्यवहार के मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। साथ ही आम नागरिकों से कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की गई है।
Tagsबलरामपुररामचंद्रपुर थानाअवैध अतिक्रमणबालक छात्रावास भूमिशासकीय कार्य में बाधाराजस्व टीम पर हमलाबीएनएस21 आरोपी गिरफ्तारन्यायिक रिमांडBalrampurRamchandrapur police stationillegal encroachmentboys hostel landobstruction in government workattack on revenue teamBNS21 accused arrestedjudicial remandछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





