भारत

OMG! प्री-वेडिंग शूट पड़ा भारी...पुलिस ने दूल्हा, उसके दोस्तों और कैमरामैन को किया अरेस्ट

jantaserishta.com
11 Feb 2026 5:57 PM IST
OMG! प्री-वेडिंग शूट पड़ा भारी...पुलिस ने दूल्हा, उसके दोस्तों और कैमरामैन को किया अरेस्ट
x
पढ़ें पूरी खबर.
भरूच: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर प्री-वेडिंग रील बनाने के आरोप में पुलिस ने दूल्हा, उसके दोस्तों और ड्रोन कैमरामैन को गिरफ्तार किया है. भरूच-अंकलेश्वर एक्सप्रेसवे पर बनाया गया खतरनाक ड्रोन वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अंकलेश्वर ग्रामीण पुलिस ने कार्रवाई की.
पुलिस ने बताया कि यह वीडियो एक्सप्रेसवे पर सस्ती शोहरत के लिए बनाया गया था, जिसमें नियम तोड़कर लोगों की जान को खतरे में डाला गया. इस मामले में बुलेट बाइक और चार कारों को भी जब्त कर लिया गया है.
पुलिस की कार्रवाई में भरूच के शेरपुरा इलाके के वसीम विला में रहने वाले दूल्हे मोहम्मद फैजान मोहम्मद सिफिक नाखुदा को हिरासत में लिया गया. दूल्हा अपने दोस्त सादिक मनिहार की बुलेट बाइक लेकर प्री-वेडिंग शूट के लिए एक्सप्रेसवे पर पहुंचा था.
इसके साथ ही चार दोस्त अलग-अलग कारों में शामिल थे. एक क्रेटा कार में तुफैल गुलाम पटेल, एक XUV में सुफियान उस्मान मंसूरी, एक किआ कार में अयाज सादिक मनिहार और साहिल इकबाल राज किआ सेल्टोस चला रहे थे.
ड्रोन से इस खतरनाक वीडियो को टीके मूवमेंट स्टूडियो के रियाज घांची ने शूट किया. पुलिस ने कहा कि एक्सप्रेसवे के बीच में वाहन पार्क कर कानून तोड़ा गया और अपनी व दूसरों की जान जोखिम में डाली गई. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस खुद फरियादी बनी और सभी के खिलाफ केस दर्ज किया गया. पुलिस ने स्पष्ट किया कि इस तरह की गैर-कानूनी और खतरनाक गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story