छत्तीसगढ़

डीडी नगर सब स्टेशन में हंगामा, ट्रांसफार्मर खराबी से नाराज लोगों ने की तोड़फोड़

Shantanu Roy
23 May 2026 8:43 PM IST
डीडी नगर सब स्टेशन में हंगामा, ट्रांसफार्मर खराबी से नाराज लोगों ने की तोड़फोड़
x
छग
Raipur. रायपुर। राजधानी रायपुर के डीडी नगर गोल चौक स्थित बिजली सब स्टेशन में देर रात हंगामे और तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। ट्रांसफार्मर में आग लगने के बाद बिजली आपूर्ति बाधित होने से नाराज 20 से 25 लोगों ने कथित रूप से सब स्टेशन पहुंचकर हंगामा किया, कर्मचारियों को धमकाया और कार्यालय में तोड़फोड़ की। घटना के चलते करीब एक घंटे तक इलाके की बिजली सप्लाई बंद रही, जिससे लगभग पांच हजार उपभोक्ता प्रभावित हुए।

मामले की जानकारी देते हुए डीडी नगर गोल चौक सब स्टेशन में पदस्थ उप अभियंता ने बताया कि 21 मई 2026 की रात करीब 11:30 बजे वे अपने निवास पर थे। इसी दौरान सब स्टेशन में ड्यूटी पर मौजूद ऑपरेटर चोवाराम साहू का फोन आया। ऑपरेटर ने बताया कि तिवारी कॉलोनी डूमर तालाब क्षेत्र से करीब 20 से 25 लोग सब स्टेशन पहुंचे हुए हैं। बताया गया कि तिवारी कॉलोनी डूमर तालाब में लगे ट्रांसफार्मर में रात करीब 10:45 बजे आग लग गई थी, जिससे केबल वायर जल गया और बिजली आपूर्ति प्रभावित हो गई। इसी को लेकर स्थानीय लोग सब स्टेशन पहुंचे थे और ट्रांसफार्मर को तत्काल चालू करने की मांग कर रहे थे।

शिकायत के अनुसार, सब स्टेशन पहुंचे लोगों ने कार्यालय में घुसकर कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज की और मारपीट की धमकी दी। आरोप है कि इस दौरान कार्यालय में लगे टेलीफोन को भी तोड़ दिया गया। इतना ही नहीं, सब स्टेशन से जुड़े सभी चारों फीडर को बंद कर दिया गया, जिससे पूरे क्षेत्र की बिजली सप्लाई ठप हो गई। उप अभियंता ने बताया कि सूचना मिलने के बाद वे तत्काल डीडी नगर सब स्टेशन पहुंचे, जहां देखा कि चारों फीडर बंद पड़े थे। फीडर बंद होने से आसपास के क्षेत्र में लगभग एक घंटे तक बिजली गुल रही और करीब पांच हजार उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। घटना के दौरान ड्यूटी पर मौजूद ऑपरेटर चोवाराम साहू को भी कथित रूप से धमकाया गया।

अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया। कर्मचारियों ने बताया कि अचानक बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने से वहां तनावपूर्ण माहौल बन गया था। घटना की सूचना पुलिस को भी दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और सब स्टेशन में मौजूद कर्मचारियों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है ताकि हंगामा और तोड़फोड़ करने वालों की पहचान की जा सके। बिजली विभाग के अधिकारियों ने कहा कि ट्रांसफार्मर में तकनीकी खराबी और आग लगने के कारण आपूर्ति बाधित हुई थी, जिसे सुधारने का काम जारी था। लेकिन इस तरह की तोड़फोड़ और कर्मचारियों को धमकाने से स्थिति और गंभीर हो सकती थी। इस घटना के बाद बिजली विभाग के कर्मचारियों में नाराजगी देखी जा रही है। कर्मचारियों ने सुरक्षा बढ़ाने और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
Tagsरायपुर डीडी नगर सब स्टेशनबिजली सप्लाई बंदट्रांसफार्मर आगडूमर तालाब घटनासब स्टेशन तोड़फोड़बिजली विभाग कर्मचारी धमकीरायपुर बिजली संकटपांच हजार उपभोक्ता प्रभावितफीडर बंद मामलाडीडी नगर हंगामाRaipur DD Nagar substationpower supply stoppedtransformer fireDoomar pond incidentsubstation vandalismelectricity department employee threatRaipur power crisisfive thousand consumers affectedfeeder shutdown issueDD Nagar ruckusछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ क्राइमछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsChhattisgarh Ki KhabarChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh CrimeChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi KhabarChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story